Home दुनिया India की युवा ताकत! Jaishankar बोले- ‘हमारी टेक्नोलॉजी की दीवानगी दुनियाभर से...

India की युवा ताकत! Jaishankar बोले- ‘हमारी टेक्नोलॉजी की दीवानगी दुनियाभर से अलग’

India की युवा ताकत! Jaishankar बोले- 'हमारी टेक्नोलॉजी की दीवानगी दुनियाभर से अलग'

0
India की युवा ताकत! Jaishankar बोले- 'हमारी टेक्नोलॉजी की दीवानगी दुनियाभर से अलग'

India की युवा शक्ति और टेक्नोलॉजी की दीवानगी पर External Affairs Minister S Jaishankar का बड़ा बयान! बुधवार को उन्होंने ‘सेंट्रल एशिया यूथ डेलीगेशन’ को संबोधित करते हुए कहा कि India के युवा सबसे अलग हैं—वो न सिर्फ बेहद आशावादी हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी को अपनाने में भी सबसे आगे हैं।

Jaishankar ने कहा, “आज India दुनिया की सबसे ज्यादा आशावादी सोच रखने वाली सोसाइटी है। यहां का युवा ये मानता है कि उसका आने वाला समय बीते कल से बेहतर होगा।” उन्होंने बताया कि दुनियाभर में ऐसा नजरिया नहीं दिखता, क्योंकि कई देशों में भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। लेकिन India में युवा जोश और तकनीक का जुनून भविष्य को उज्जवल बना रहा है।

“India में जितनी तेजी से टेक्नोलॉजी को अपनाया जा रहा है, वैसा कहीं और नहीं दिखता।” उन्होंने खासतौर पर कैशलेस पेमेंट्स, डिजिटल सर्विसेज और स्मार्टफोन के प्रति भारतीयों के लगाव का जिक्र किया। जयशंकर ने कहा कि “भारतीयों से ज्यादा अपने स्मार्टफोन से प्यार शायद ही कोई और करता हो!”

इसके अलावा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर भी Jaishankar ने जोर दिया। उन्होंने कहा कि “AI को अपनाने के लिए एक खास सोच और अप्रोच की जरूरत है, जो भारतीयों में पहले से मौजूद है।” उनका कहना था कि India की युवा पीढ़ी टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जिससे देश AI क्रांति में सबसे आगे रहेगा।

Jaishankar ने America और India के मजबूत व्यापारिक रिश्तों पर भी बात की और कहा कि दोनों देशों के बीच लगातार खुले विचारों के साथ बातचीत हो रही है। उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही एक बड़ा ट्रेड एग्रीमेंट भी देखने को मिल सकता है।

India की नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी और भविष्य के सपनों के साथ आगे बढ़ रही है—और Jaishankar के इस बयान ने यह साफ कर दिया कि दुनिया India की इस ताकत को अब नजरअंदाज नहीं कर सकती

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version