11.1 C
Delhi
Saturday, February 7, 2026

आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर: लौरस लैब्स, ग्रासिम, अशोक लीलैंड और एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी

बाजार में तेजी के बीच आज ये चार शेयर—लौरस, ग्रासिम, अशोक लीलैंड और एनटीपीसी—रहेंगे निवेशकों के फोकस में।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

पिछले हफ्ते बाजार में लगातार सकारात्मक रुख देखने को मिला. सेंसेक्स में 0.36% और निफ्टी 50 में 0.35% की बढ़त दर्ज की गई. इस हफ्ते निवेशकों की नजर कुछ खास शेयरों पर रहेगी, जो बेहतर रिटर्न देने की उम्मीद जगा रहे हैं—

1. लौरस लैब्स

लौरस लैब्स के शेयर को लेकर ब्रोकरेज एंजल वन ने 679 रुपये का स्टॉप लॉस तय किया है. मार्केट एक्सपर्ट राजेश भोसले के मुताबिक, इस शेयर को 698 से 792 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है. इस पर 750 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो दर्शाता है कि इसमें मुनाफे की अच्छी संभावना है.

2. ग्रासिम इंडस्ट्रीज

ग्रासिम के लिए स्टॉप लॉस 2760 रुपये और टारगेट प्राइस 3050 रुपये निर्धारित किया गया है. भोसले की राय है कि यह स्टॉक लंबे समय से 2800 के ऊपर निकलने की कोशिश कर रहा था. अब इसे 2850–2860 रुपये पर खरीदने की सलाह दी गई है, जिससे इसमें ऊपर की ओर तेजी आने की उम्मीद है.

3. अशोक लीलैंड

अशोक लीलैंड को 239 रुपये के स्टॉप लॉस और 270 रुपये के टारगेट के साथ निवेश के लिए सुझाया गया है. शेयर को 247–250 रुपये के रेंज में खरीदने की सलाह है. पिछले चार हफ्तों की कंसोलिडेशन के बाद इसमें करीब 6% की तेजी संभावित है. यह फिर से अपट्रेंड में लौटता नजर आ रहा है.

4. एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी सुर्खियों में रहेगा क्योंकि शाजापुर सोलर प्रोजेक्ट के तीसरे चरण की 120 मेगावाट यूनिट अब पूरी तरह चालू हो गई है. मध्य प्रदेश स्थित यह यूनिट एनर्जी सेक्टर में कंपनी की मजबूती को दर्शाती है.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!