31.1 C
Delhi
Monday, June 16, 2025

iOS 19 या iOS 26 लॉन्च: WWDC 2025 में होगी स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने वाली बड़ी अपडेट

iOS 19 या iOS 26 लॉन्च: WWDC 2025 में होगी स्मार्टफोन की दुनिया में तहलका मचाने वाली बड़ी अपडेट

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

आज रात 10:30 बजे Apple का WWDC 2025 इवेंट शुरू होगा। इस दौरान नया iOS 19 या iOS 26 लॉन्च किया जाएगा। यह अपडेट iPhone यूजर्स के लिए बहुत खास होगा और फोन का अंदाज पूरी तरह बदल सकता है।

इस बार Apple अपने मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव कर रहा है। बताया जा रहा है कि नया iOS, Vision Pro हेडसेट के सॉफ्टवेयर जैसा दिखेगा। यानी फोन की स्क्रीन पर साफ, चमकदार और गोल-गोल आइकॉन होंगे। यह नया डिजाइन iPhone, iPad और Mac सभी में आएगा, जिससे सबका अनुभव एक जैसा होगा।

सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि नए iOS में स्मार्ट AI फीचर्स भी होंगे। Siri यानी Apple की वॉयस असिस्टेंट पहले से ज्यादा तेज और समझदार होगी। यह आपकी मदद बेहतर तरीके से करेगी, जैसे बैटरी बचाना, ऐप्स के सुझाव देना और रोजमर्रा के काम आसान बनाना।

कुछ ऐप्स में भी नए बदलाव होंगे। Game Center की जगह नया Games ऐप आएगा जो गेमर्स के लिए बेहतर होगा। Translate ऐप से आप AirPods की मदद से असानी से दूसरी भाषाओं में बात कर सकेंगे। Apple Health+ में भी नई हेल्थ ट्रैकिंग और AI से हेल्थ सलाह मिल सकती है।

छोटे लेकिन जरूरी फीचर्स भी शामिल हैं। Messages ऐप में अब RCS सपोर्ट होगा, जिससे Android यूजर्स से बात करना आसान हो जाएगा। लॉक स्क्रीन पर फोन के चार्ज होने का समय भी दिखेगा। सार्वजनिक वाई-फाई से जुड़ना आसान होगा और बैकग्राउंड साउंड्स को नया रूप मिलेगा।

इस बार Apple कुछ बड़े नए फीचर्स भी छुपा कर रख सकता है, जो इवेंट में सामने आएंगे। अगर ये सभी बातें सही हुईं, तो iOS 19 या iOS 26 आपकी स्मार्टफोन दुनिया को पूरी तरह बदल सकता है।

इवेंट शुरू होने का इंतजार करें और देखें कि Apple ने क्या नया पेश किया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!