Al Qaeda की Yemen शाखा ने जारी किया मौत का फरमान, Trump-Musk समेत कई नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

Al Qaeda की यमन शाखा ने जारी किया मौत का फरमान, Trump-Musk समेत कई नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

0
173
Al Qaeda की Yemen शाखा ने जारी किया मौत का फरमान, Trump-Musk समेत कई नेताओं को दी जान से मारने की धमकी
Al Qaeda की Yemen शाखा ने जारी किया मौत का फरमान, Trump-Musk समेत कई नेताओं को दी जान से मारने की धमकी

Al Qaeda की सबसे खतरनाक शाखा, Yemen स्थित AQAP के नए सरगना साद बिन अतेफ अल-अवलाकी ने America के Former President Donald Trump, अरबपति उद्योगपति Elon Musk और कई अन्य नेताओं को खुली मौत की धमकी दी है। एक आधे घंटे के वीडियो संदेश में Al-Awlaki ने Gaza में हो रही हिंसा का समर्थन करने वाले नेताओं को निशाना बनाया और उनके खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की।

वीडियो में Trump, Musk के साथ US Vice President JD Vance, Secretary of State Marco Rubio और Defense Minister Pete Hegseth के चेहरे दिखाए गए। Al-Awlaki ने इन सभी नेताओं पर गाजा में “नरसंहार” का आरोप लगाया और कहा कि वे इसके लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा मिस्र, जॉर्डन समेत कई अरब देशों के नेताओं को भी आतंकवादी करार देते हुए उन्हें मौत की धमकी दी गई है।

यह धमकी ऐसे समय आई है जब Trump और Musk के बीच राजनीतिक मतभेद भी गहराए हुए हैं। पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच संबंधों में खटास आई है, जबकि Musk कभी Trump समर्थकों में शामिल थे। इसी राजनीतिक तनाव के बीच इस वीडियो ने America और अरब देशों की सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

साद बिन Atef al-Awlaki को अमेरिकी सरकार ने 60 लाख डॉलर का इनामी आतंकवादी घोषित किया हुआ है। वह AQAP के Former chief Khaled al-Batarfiकी जगह नए सरगना बने हैं। इस संगठन को इस्लामिक आतंकवाद की सबसे खतरनाक शाखा माना जाता है और अमेरिकी ड्रोन हमलों के बाद भी इसकी ताकत कम नहीं हुई है।

यह वीडियो Yemen के हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में Israeli जहाजों पर मिसाइल हमलों के बाद जारी किया गया है। अमेरिका ने साफ किया है कि ऐसे आतंकवादियों को बख्शा नहीं जाएगा और सुरक्षा एजेंसियां इन्हें पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस धमकी ने सुरक्षा के स्तर को और बढ़ा दिया है और दुनिया भर के नेताओं की सुरक्षा के लिए नई सतर्कता जरूरी हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here