सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानें दूध पीने का सही तरीका:
दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है क्योंकि इसमें Protein, Calcium, Vitamins और पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग सुबह उठते ही खाली पेट दूध पीने की आदत डाल लेते हैं।
क्या यह आदत सेहत के लिए सही है या नुकसानदायक? इस पर Experts की राय जानना जरूरी है।
खाली पेट दूध पीना – सही या गलत?
Dietitian and Nutritionists Experts के अनुसार, खाली पेट दूध पीना हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता।
यह पूरी तरह से व्यक्ति की पाचन शक्ति और शरीर की आवश्यकता पर निर्भर करता है। कुछ लोगों के लिए यह एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है, जबकि कुछ को एसिडिटी और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
खाली पेट दूध पीने के फायदे
1. हड्डियों को मजबूत बनाता है – दूध Calcium और Vitamin D का बेहतरीन स्रोत है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
2. Energy बढ़ाता है – सुबह दूध पीने से दिनभर के लिए ऊर्जा मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है।
3. मांसपेशियों के विकास में सहायक – दूध में मौजूद Protein बिल्डिंग में मदद करता है, खासकर वर्कआउट करने वालों के लिए यह फायदेमंद होता है।
4. बेहतर नींद में मदद – अगर रात में दूध पिया जाए तो यह बेहतर नींद लाने में सहायक होता है।
खाली पेट दूध पीने के नुकसान:
1. पाचन समस्या – कुछ लोगों को दूध पचाने में दिक्कत होती है, जिससे पेट दर्द, गैस और सूजन हो सकती है।
2. Acidity बढ़ा सकता है – खाली पेट दूध पीने से पेट में Acidity और अपच की समस्या हो सकती है, खासकर उन लोगों को जिन्हें लैक्टोज इनटॉलरेंस की समस्या होती है।
3. ब्लड शुगर लेवल पर असर – डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट दूध पीना नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें नैचुरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है।
दूध पीने का सही तरीका
• खाने के साथ या बाद में पिएं – दूध को सुबह नाश्ते के साथ या रात में सोने से पहले लेना ज्यादा फायदेमंद होता है।
• हल्दी या शहद मिलाकर पिएं – दूध में हल्दी या शहद मिलाकर पीने से यह पचने में आसान हो जाता है और सेहत के लिए अधिक लाभकारी होता है।
• लैक्टोज इनटॉलरेंस वालों को सावधानी बरतनी चाहिए – अगर दूध पचाने में दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें।