Home मनोरंजन Janhvi Kapoor ने Cannes Film Festival में बिखेरा जलवा, मां Sridevi को...

Janhvi Kapoor ने Cannes Film Festival में बिखेरा जलवा, मां Sridevi को किया याद, फैन्स हुए भावुक

Janhvi Kapoor ने Cannes Film Festival में बिखेरा जलवा, मां Sridevi को किया याद, फैन्स हुए भावुक

0
Janhvi Kapoor ने Cannes Film Festival में बिखेरा जलवा, मां Sridevi को किया याद, फैन्स हुए भावुक

Cannes Film Festival 2025 में Janhvi Kapoor ने पहली बार रेड कार्पेट पर एंट्री की, और आते ही सबका दिल जीत लिया। Janhvi का लुक न सिर्फ शाही था, बल्कि उन्होंने अपनी मां Sridevi को खास अंदाज़ में श्रद्धांजलि भी दी।

20 मई की रात Janhvi ने अपनी नई फिल्म होमबाउंड की स्क्रीनिंग से पहले रेड कार्पेट पर चलकर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने Renowned designer Tarun Tahiliani का खास डिजाइन किया गया गुलाबी रंग का लहंगा पहना। इस ड्रेस में हल्की सी चमक थी और साथ में एक घूंघट भी था, जो उनके सिर के पीछे से झांक रहा था। इस पूरे लुक से लोग एक ही बात कहने लगे – “ये तो Sridevi की याद दिला रही है!”

फैशन पेज Diet Sabya ने भी लिखा – “Janhvi अपने पहले कांस लुक में मां Sridevi की तरह दिख रही हैं।” फैन्स ने कमेंट्स में कहा – “It’s giving Sridevi” और “श्रीदेवी की झलक साफ दिख रही है।”

Janhvi की ड्रेस Banaras की असली टिशू फैब्रिक से बनी थी। इस पर हाथ से क्रश करके खास टेक्सचर दिया गया था। जान्हवी ने मोतियों की ज्वेलरी पहनी थी, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रही थी।

रेड कार्पेट पर Janhvi Kapoor अकेली नहीं थीं। उनके साथ फिल्म के को-एक्टर्स ईशान खट्टर, विशाल जेठवा, डायरेक्टर नीरज घेवन और प्रोड्यूसर करण जौहर भी थे।

होमबाउंड फिल्म दो गांव के दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस की नौकरी में जाते हैं और हालात के कारण उनके रिश्ते में दरार आ जाती है। इस फिल्म को Cannes के “Un Certain Regard” सेक्शन में दिखाया गया, और हॉलीवुड डायरेक्टर मार्टिन स्कॉर्सेसी ने इसे प्रेज़ेंट किया है।

Janhvi Kapoor का ये डेब्यू सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि ये उनकी मां Sridevi के लिए एक इमोशनल ट्रिब्यूट था, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version