राम जन्मभूमि के नींव की पहली ईंट रखने वाले Kameshwar Chaupal का निधन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी Kameshwar Chaupal का निधन। राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण निभाने के बाद भाजपा ने उन्हें चुनावी राजनीति में उतारा।

0
41

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और बिहार विधान परिषद के पूर्व सदस्य Kameshwar Chaupal का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे और दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी लेकिन राम मंदिर आंदोलन में 9 नवंबर 1989 को पहले आधारशिला रखने वाले Kameshwar Chaupal ही थे। उसे समय वे विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवक भी थे। उनकी अहम भूमिका देखते हुए ही उन्हें आधारशिला रखने के लिए चुना गया था। Kameshwar Chaupal का नाम राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा रहा है उन्होंने ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पहली ईंट रखी थी। इसी वजह से संघ ने उन्हें प्रथम कार सेवक का दर्जा भी दिया था। उनके निधन की खबर से उनके समर्थकों और राम मंदिर आंदोलन से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

वहीं अगर उनकी राजनीतिक यात्रा की बात करें तो उन्होंने 1991 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। भाजपा में शामिल होने के लिए उन्होंने विश्व हिंदू परिषद छोड़ दिया था। पार्टी ने उन्हें चुनावी मैदान में भी उतरा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने उन्हें रोसड़ा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हर का मुंह देखना पड़ा था। इसके बाद 1995 में उन्हें बिहार की बेगूसराय सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया लेकिन किस्मत ने उनके साथ नहीं दिया और उन्हें यहां भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2002 में उन्होंने बिहार विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया था। 2014 तक हुए बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रहे। 2020 की विधानसभा चुनाव के दौरान उपमुख्यमंत्री पद के लिए भी उनका नाम की खूब चर्चा देखने को मिली थी। 2002 से 2014 तक में राज्यसभा सदस्य रहे। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी ने सुपौल सीट से चुनावी मैदान में उतारा लेकिन इस बार भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। Kameshwar Chaupal 1982 में विश्व हिंदू परिषद के सदस्य बने थे और 1989 में उन्हें पहली बार राज्य प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here