Home मनोरंजन Kangana Ranaut का Hollywood धमाका! हॉरर फिल्म में लीड रोल, साथ होंगे...

Kangana Ranaut का Hollywood धमाका! हॉरर फिल्म में लीड रोल, साथ होंगे Hollywood सुपरस्टार्स

Kangana Ranaut का Hollywood धमाका! हॉरर फिल्म में लीड रोल, साथ होंगे Hollywood सुपरस्टार्स

0
Kangana Ranaut का Hollywood धमाका! हॉरर फिल्म में लीड रोल, साथ होंगे Hollywood सुपरस्टार्स

बॉलीवुड की क्वीन Kangana Ranaut अब हॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। वह पहली बार एक हॉलीवुड फिल्म ‘Blessed Be the Evil’ में लीड रोल निभाते नजर आएंगी। इस खबर से उनके फैन्स की खुशी सातवें आसमान पर है। इस हॉरर ड्रामा फिल्म में Kangana Ranaut के साथ हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता Tyler Posey और Scarlett Rose Stallone भी नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग इस गर्मी में New York में शुरू होगी। खास बात यह है कि फिल्म की लोकेशन America में इसलिए रखी गई है ताकि Donald Trump की नई इंडस्ट्री टैरिफ पॉलिसी से बचा जा सके। इस बात की पुष्टि हॉलीवुड की मशहूर वेबसाइट Variety ने अपनी रिपोर्ट में की है।

फिल्म का निर्देशन अनुराग रूद्र करेंगे, जो खुद भी भारतीय मूल के हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म की कहानी उनके बचपन में सुनी गई डरावनी ग्रामीण कहानियों से प्रेरित है। अनुराग ने कहा, “मैं जब छोटा था, गांव में डरावनी कहानियों का बड़ा असर पड़ता था। मैंने हमेशा सोचा कि इन्हें एक दिन दुनिया को दिखाऊं, और अब वह सपना सच हो रहा है।”

कहानी एक ईसाई जोड़े की है, जो गर्भपात के दुखद अनुभव के बाद एक सुनसान फार्म हाउस खरीदते हैं। लेकिन जल्द ही उस फार्म में कुछ ऐसा होता है जो उनकी आस्था और प्यार की परीक्षा लेने लगता है। Kangana इस कहानी में एक सशक्त महिला किरदार में नजर आएंगी जो अंधेरे रहस्यों का सामना करती है।

Kangana इससे पहले साल 2024 में अपनी फिल्म ‘Emergency’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। अब हॉलीवुड में उनका ये नया अवतार फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं।

बॉलीवुड से हॉलीवुड की ये छलांग Kangana Ranaut के करियर को नया मुकाम देने जा रही है — और शायद एक नया इतिहास भी लिखने जा रही है

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version