Home मनोरंजन Kangana Ranaut को भाया 95 साल के Clint Eastwood का जोश, बोलीं-...

Kangana Ranaut को भाया 95 साल के Clint Eastwood का जोश, बोलीं- यही है असली योगी

Kangana Ranaut को भाया 95 साल के Clint Eastwood का जोश, बोलीं- यही है असली योगी

0
Kangana Ranaut को भाया 95 साल के Clint Eastwood का जोश, बोलीं- यही है असली योगी

हॉलीवुड के दिग्गज Clint Eastwood ने 95 साल की उम्र में एक और फिल्म बनाने का ऐलान किया है। इस खबर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने Clint को ‘Yogi’ बताया और कहा कि उनका जज्बा हर कलाकार के लिए मिसाल है।

Kangana ने इंस्टाग्राम पर Clint की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मनोरंजन की दुनिया को अक्सर दिखावा कहा जाता है, लेकिन Clint जैसे लोग इस सोच को बदल देते हैं। 95 साल की उम्र में भी उनका एक ही सवाल होता है – मेरा फ्रेम कहां है? यही असली योग है। वो एक सच्चे योगी हैं।”

Clint Eastwood ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वो रिटायर नहीं हो रहे हैं और उनकी अगली फिल्म की तैयारी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि उम्र कभी भी काम करने में रुकावट नहीं होनी चाहिए। अनुभव बढ़ता है, जो फिल्म को बेहतर बनाता है।

Clint ने रीमेक और सीक्वल पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नई और ओरिजिनल कहानियों की जरूरत है। “मैं अब भी नई सोच के साथ फिल्में बना सकता हूं,” उन्होंने कहा।

Clint Eastwood का करियर 1960 के दशक में शुरू हुआ था। उन्होंने ‘dollar trilogy’ और ‘dirty Harry’ जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। डायरेक्टर के तौर पर भी उन्होंने कई अवॉर्ड जीते हैं।

इधर Kangana खुद भी हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। उनकी फिल्म Blessed Be the Evil’ इस साल New York में शूट होगी। इस हॉरर फिल्म में कंगना के साथ टायलर पोसी और स्कारलेट स्टैलोन भी नजर आएंगे।

फैंस Kangana की पोस्ट से काफी प्रभावित हैं। सोशल मीडिया पर लोग Clint Eastwood की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि असली उम्र दिल की होती है। 95 की उम्र में ऐसा जज्बा कम ही देखने को मिलता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version