Home मनोरंजन Kartik Aaryan और Ananya Panday की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, ‘Tu Meri...

Kartik Aaryan और Ananya Panday की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, ‘Tu Meri Mein Tera’ का पहला लुक आया सामने

Kartik Aaryan और Ananya Panday की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, 'Tu Meri Mein Tera' का पहला लुक आया सामने

0
Kartik Aaryan और Ananya Panday की जोड़ी फिर मचाएगी धूम, 'Tu Meri Mein Tera' का पहला लुक आया सामने

बॉलीवुड की हिट जोड़ी Kartik Aaryan और Ananya Panday एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। दोनों ने अपनी नई फिल्म ‘Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri’ का पहला लुक रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। फिल्म 13 फरवरी 2026 को Valentine’s Day से एक दिन पहले रिलीज होगी।

सोमवार को Kartik और Ananya ने Instagram पर एक Romantic Photo Share की, जिसमें दोनों समंदर किनारे एक-दूसरे को किस करते नजर आए। दोनों के हाथ में पासपोर्ट था और कैप्शन में लिखा था, “Flying together… again!”

फैंस इस फोटो पर टूट पड़े। किसी ने लिखा, “इनकी केमिस्ट्री तो आग है!” तो कोई बोला, “ये जोड़ी फिर से दिल चुराने आ गई है।” सोशल मीडिया पर उनकी जोड़ी ने फिर से तहलका मचा दिया।

फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं Sameer Vidwans, जो पहले सत्यप्रेम की कथा बना चुके हैं। इस फिल्म को Karan Johar, अदर पूनावाला और अन्य प्रोड्यूसर्स मिलकर बना रहे हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म Kartik Aaryan और Karan Johar की पहली साथ में बनाई गई फिल्म होगी।

कुछ दिन पहले ही Kartik ने अपने नए लुक की झलक दिखाई थी, जिसमें उन्होंने लंबी दाढ़ी और बाल कटवाकर फ्रेश अंदाज़ में वापसी की थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है।

अब फैंस को 2026 का Valentine’s Day खास बनाने का इंतजार है, जब यह रोमांटिक जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर नजर आएगी। सोशल मीडिया पर पहले से ही फिल्म को लेकर बज़ बना हुआ है और पोस्टर ने आग में घी डाल दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version