Home खेल IPL KKR vs RR: जीत की पटरी पर लौटी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान...

KKR vs RR: जीत की पटरी पर लौटी कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान की लगातार दूसरी हार

IPL के 18वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत का खाता खोल लिया है। कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराते हुए सीजन की पहली जीत हासिल की।

0

IPL 2025, KKR vs RR: आईपीएल के 18वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत का खाता खोल लिया है। कोलकाता ने राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से हराते हुए सीजन की पहली जीत हासिल की। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कोलकाता के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली।

क्विंटन डी कॉक ने 97 रनों की नाबाद पारी के दौरान 8 चौके और 6 छक्के जमाए। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल कर एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स जीत की पटरी पर लौट आई है। वहींम दूसरी ओर आईपीएल 2025 में ये राजस्थान रॉयल्स की लगातार दूसरी हार है।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता टॉस

बात करें मुकाबले की तो कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीता और राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने टीम को शानदार शुरुआत दी। सैमसन ने 11 गेंदों पर 13 रन बनाए जिसमें दो चौके शामिल रहे। राजस्थान को पहला झटका भी सैमसन के रूप में लगा। सैसमसन 13 रन बनाकर आउट हुए।

सैमसन के बाद क्रीज पर आए कप्तान रियान पराग, जिन्होंने कुछ बड़े शॉट तो खेले पर 25 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने। जायसवाल 29 रन बनाकर आउट हुए, नीतीश राणा 8 रन, वानिंदु हसरंगा 4, ध्रुव जुरेल 33, शुभमन दुबे 9, हेटमायर 7 और जोफ3ा आर्चर 16 रन बनाकर आउट हुए।

KKR के गेंदबाजों का प्रदर्शन

राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। कोलकाता को जीत के लिए 152 रनों का टारगेट मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, मोईन अली और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए तो वहीं स्पेंसर जॉनसन के हाथ एक सफलता लगी।

क्विंटन डी कॉक ने खेली तूफानी पारी

कोलकाता टीम को जीत के लिए 152 रनों का टारगेट मिला। पारी की शुरुआत करने आए क्विंटन डी कॉक और मोईन अली। मोईन अली 5 रन बनाकर रन आउट हो गए पर क्विंटन डी कॉक ने दूसरा छोर संभाले रखा। कप्तान अजिंक्य रहाणे 15 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डी कॉक ने पहले अपना अर्द्धशतक पूरा किया इसके बाद अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर केकेआर को 8 विकेट से जीत दिलाई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version