Home ट्रेंडिंग America छोड़ा, चम्मच थामा! Mohali में Tech Engineer बेच रहा है राजमा-चावल,...

America छोड़ा, चम्मच थामा! Mohali में Tech Engineer बेच रहा है राजमा-चावल, भीड़ लगा रहे लोग

America छोड़ा, चम्मच थामा! Mohali में Tech Engineer बेच रहा है राजमा-चावल, भीड़ लगा रहे लोग

0
America छोड़ा, चम्मच थामा! Mohali में Tech Engineer बेच रहा है राजमा-चावल, भीड़ लगा रहे लोग

America में 3 साल तक IT sector में काम करने के बाद Maninder Singh ने सबको चौंकाते हुए corporate की नौकरी छोड़ दी और अब Mohali की सड़कों पर food stall चला रहे हैं। New York की लाइफस्टाइल छोड़कर उन्होंने अब छोले-राजमा और कढ़ी पकोड़ा को अपना करियर बना लिया है।

Mohali के 3B2 मार्केट में Maninder Singh का स्टॉल इन दिनों चर्चा में है। वो और उनकी पत्नी मिलकर हर दिन स्वादिष्ट देसी खाना परोसते हैं। राजमा-चावल, कढ़ी पकोड़ा, रोटी, सोया चाप और आम की लस्सी—इन सबके लिए लोग लाइन में लगते हैं।

सोशल मीडिया चैनल ‘Foodler’ ने Maninder की स्टोरी शेयर की, जिसके बाद लोग उनकी मेहनत और जज्बे को सलाम कर रहे हैं। वीडियो में Maninder ने बताया कि वो America से खुद लौटे हैं, डिपोर्ट नहीं हुए। उन्होंने New York का driving licenseदिखाते हुए कहा, “पिता की मौत के बाद भारत लौट आया, अब यहीं खुश हूं।”

मनिंदर ने बताया कि उनकी पत्नी को 20 साल का खाना पकाने का अनुभव है। “खाना वो बनाती हैं, मैं बेचता हूं। अभी कमाई फिक्स नहीं है लेकिन लोग तारीफ बहुत कर रहे हैं,” उन्होंने कहा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या वो फिर America जाना चाहेंगे? तो उन्होंने साफ कहा, “अब कोई दिलचस्पी नहीं। यहां अपने देश में सुकून है।”

अब उनका सपना है कि अपने स्टॉल को ब्रांड बनाएं और मेन्यू में और भी खास व्यंजन जोड़ें। Maninder की यह कहानी उन लाखों युवाओं के लिए मिसाल है जो देश में रहकर कुछ नया करने की सोच रखते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version