Home खेल Lionel Messi और Argentina की टीम India आने को तैयार, Kochi में...

Lionel Messi और Argentina की टीम India आने को तैयार, Kochi में होगा ऐतिहासिक मैच

Lionel Messi और Argentina की टीम India आने को तैयार, Kochi में होगा ऐतिहासिक मैच

0
Lionel Messi और Argentina की टीम India आने को तैयार, Kochi में होगा ऐतिहासिक मैच

Football लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी। Lionel Messi और Argentina की राष्ट्रीय टीम इस साल अक्टूबर में India का दौरा करने जा रही है। मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना एक प्रदर्शनी मैच खेलने के लिए केरल पहुंचेगी, जिससे भारतीय फुटबॉल फैंस में जबरदस्त उत्साह है।

यह खास मैच कोच्चि में खेला जाएगा, जिसे Football का गढ़ माना जाता है। HSBC India और अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) के बीच हुई साझेदारी के तहत यह आयोजन किया जा रहा है। यह Messi की India में दूसरी यात्रा होगी, उनकी पहली यात्रा 2011 में हुई थी, जब उन्होंने Kolkata के साल्ट लेक स्टेडियम में Venezuela के खिलाफ मैच खेला था।

फुटबॉल के दिग्गज Lionel Messi 112 अंतरराष्ट्रीय गोलों के साथ दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 8 बैलन डी’ओर, 1 वर्ल्ड कप, 2 कोपा अमेरिका और 4 UEFA Champions League खिताब दर्ज हैं। इंटर मियामी के लिए खेलने वाले मेसी की इस यात्रा को लेकर भारतीय प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

India में Messi की वापसी न सिर्फ Football लवर्स के लिए बल्कि भारतीय Football के विकास के लिए भी एक ऐतिहासिक पल होगी। इस यादगार मैच का गवाह बनने के लिए फुटबॉल प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version