Home क्राइम रात में बच्ची को अश्लील फिल्म दिखा रहा था पिता, मां की...

रात में बच्ची को अश्लील फिल्म दिखा रहा था पिता, मां की आंख खुली तो उड़े होश; घर छोड़कर भागा शख्स

गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी बच्ची के साथ गलत हरकत को अंजाम दिया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित अभी घर से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

0

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अपनी सात वर्षीय पुत्री के साथ अश्लील फिल्म दिखाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आरोपित फरार चल रहा है। नगर की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला के अनुसार मंगलवार रात को वह अपने घर में सो रही है। रात में करीब एक बजे उनकी आंख खुली तो उनका पति सात वर्षीय पुत्री को अश्लील फिल्म दिखा रहा था। महिला ने इसका विरोध किया।

बच्ची ने मां को बताई आपबीती

पूछे जाने पर बच्ची ने अपनी मां को बताया कि पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। महिला द्वारा विरोध किये जाने पर आरोपित वहां से भाग गया। बुधवार दोपहर को महिला ने अपने पति के खिलाफ शिकायत करके कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी लिपि नगायच का कहना है मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची को जांच के लिए भेज दिया गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version