Home ट्रेंडिंग RCB की दीवानगी देखिए, महिला ने रखी अजीब शर्त, ‘अगर RCB हारी...

RCB की दीवानगी देखिए, महिला ने रखी अजीब शर्त, ‘अगर RCB हारी तो पति को दूंगी तलाक’

RCB की दीवानगी देखिए, महिला ने रखी अजीब शर्त, ‘अगर RCB हारी तो पति को दूंगी तलाक’

0
RCB की दीवानगी देखिए, महिला ने रखी अजीब शर्त, ‘अगर RCB हारी तो पति को दूंगी तलाक’

IPL 2025 के फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में महिला ने हाथ में पोस्टर लेकर लिखा है – “अगर RCB फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी”। यह बात सुनकर हर कोई हैरान रह गया।

1 जून 2025 को Ahmedabad के Narendra Modi Stadium में IPL का फाइनल मैच होगा। इस बार मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच है। दोनों टीमों के फैंस अपने-अपने पसंदीदा टीम के लिए बहुत उत्साहित हैं। लेकिन RCB की इस महिला फैन की दीवानगी सबसे अलग और खास है।

इस महिला ने मैच के दौरान लाल साड़ी पहनकर अपने पति के साथ स्टेडियम में बैठी थी। अचानक उसने एक पोस्टर उठाया, जिस पर साफ लिखा था कि अगर RCB नहीं जीती तो वह अपने पति को तलाक दे देगी। ये देखकर आसपास के लोग चौंक गए। किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

ये वीडियो अब तक 11 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे शेयर कर चुके हैं। वीडियो Instagram अकाउंट dangerous_mona से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस महिला की दीवानगी की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ इसे मजाकिया भी मान रहे हैं।

RCB फैंस की ये जोश भरी भावना IPL के जोश को और भी बढ़ा रही है। अब देखना होगा कि क्या RCB इस मैच को जीतती है या नहीं। लेकिन इस महिला के वीडियो ने फाइनल मैच से पहले एक नया रिकॉर्ड बना दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version