Maharashtra Election: कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM ?

कौन होगा महाराष्ट्र का अगला CM ? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव मे महायुति को जीत मिलने के बाद भी अभी तक महाराष्ट्र के CM लेकर कोई निर्णय नही आ पाया है ।

0
222

Maharashtra Election:

क्या रहे चुनाव के नतीजे
हाल हीं मे हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजो मे 132 सीटों के साथ BJP राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है । इसके साथ ही शिवसेना ने 57 और NCP ने 41 सीटें बटोरी है ।
एमवीए में शिवसेना यूबीटी महज 20 सीटें ही जीत पाई। इसके अलावा, कांग्रेस को 16 और शरद पवार की एनसीपी 10 सीटों पर सिमट गई। समाजवादी पार्टी ने भी यहां दो सीटें जीती।

देवेंद्र फडणवीस या एकनाथ शिंदे?
महाराष्ट्र राज्य मे मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन में लगातार चर्चा जारी हैं। BJP नेता CM पद के लिए देवेंद्र फडणवीस की माँग कर रहे है वहीं दूसरी ओर शिवसेना एकनाथ शिंदे को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की माँग कर रहे है ।
वहीं एकनाथ शिंदे का कहना है कि जो भी फैसला माननीय नरेंद्र मोदीजी लेंगे वहीं उन्हें स्वीकार है । शिंदे ने कहा कि वे पूरी तरह से उनके फैसले को समर्थन देंगे ।

हालांकि BJP से जुड़े सूत्रों का कहना है कि पहले कैबिनेट फॉर्मूले को अंतिम चरण तक पूर्ण किया जायेगा , उसके बाद CM की घोषणा की जायेगी । कैबिनेट बंटवारे तक मुख्यमंत्री पद पर अंतिम निर्णय नही लिया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here