Home मनोरंजन Mahesh Babu को ED का झटका! 100 Crore के Real Estate घोटाले...

Mahesh Babu को ED का झटका! 100 Crore के Real Estate घोटाले में पूछताछ के लिए तलब

Mahesh Babu को ED का झटका! 100 Crore के Real Estate घोटाले में पूछताछ के लिए तलब

0
Mahesh Babu को ED का झटका! 100 Crore के Real Estate घोटाले में पूछताछ के लिए तलब

बॉलीवुड सुपरस्टार Mahesh Babu मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला Hyderabad की दो real estate कंपनियों से जुड़ा है, जिन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है।

ED की जांच में सामने आया है कि Mahesh Babu ने इन कंपनियों के प्रोजेक्ट्स का प्रचार किया था। बदले में उन्हें कुल 5.9 करोड़ रुपये मिले। इनमें से 3.4 करोड़ रुपये बैंक के जरिए दिए गए, लेकिन 2.5 करोड़ रुपये नकद दिए गए, जो शक के घेरे में हैं।

16 अप्रैल को ED ने Hyderabad और सिकंदराबाद में कई जगहों पर छापा मारा। छापों में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के फर्जी लेन-देन के कागज मिले और 74.5 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

जांच के मुताबिक, साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप ने लोगों से प्लॉट के लिए एडवांस पैसे लिए, लेकिन जमीन नहीं दी। एक ही प्लॉट को कई लोगों को बेचा गया। बिना एग्रीमेंट पैसा लिया गया और झूठे वादे किए गए।

इन सब फर्जीवाड़ों से जो पैसा कमाया गया, वही अब मनी लॉन्ड्रिंग के शक में है। ED मानता है कि इस पैसे को सफेद बनाने के लिए ही इन कंपनियों ने बड़े-बड़े स्टार्स से प्रचार करवाया।

अब Mahesh Babu की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। क्या उन्होंने इस फर्जीवाड़े को जाने-अनजाने में बढ़ावा दिया? ED इस पर अब गहराई से पूछताछ करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version