34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Megan Fox और Machine Gun Kelly के पहले बच्चे का जन्म, अलगाव के बाद भी साथ निभाएंगे माता-पिता की जिम्मेदारी

Hollywood Actress Megan Fox और उनके पूर्व मंगेतर, रैपर मशीन गन केली, ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। Reports के मुताबिक, Megan ने 27 मार्च 2025

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Hollywood Actress Megan Fox और उनके पूर्व मंगेतर, रैपर मशीन गन केली, ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। Reports के मुताबिक, Megan ने 27 मार्च 2025 को अपने बच्चे को जन्म दिया। यह Megan की चौथी संतान है, जबकि Machine Gun Kelly दूसरी बार पिता बने हैं।

Machine Gun Kelly ने इस खबर की पुष्टि करते हुए Social Media पर अपनी नवजात बेटी की पहली झलक साझा की। उन्होंने Instagram पर Post किए गए एक Video में अपनी बच्ची के हाथ को थामे हुए तस्वीर शेयर की और लिखा, “हमारा छोटा खगोलीय बीज इस दुनिया में आ चुका है।”

Megan Fox  पहले से हैं तीन बच्चों की मां

Megan Fox इससे पहले भी तीन बच्चों की मां हैं। उनके पूर्व पति ब्रायन ऑस्टिन ग्रीन से उनके तीन बेटे हैं – नोहा (12 वर्ष), बोधी (10 वर्ष) और जर्नी (8 वर्ष)। वहीं, मशीन गन केली की पहली बेटी कैसी (15 वर्ष) है, जो उनकी पूर्व प्रेमिका एम्मा कैनन से हुई थी।

2020 में हुई थी मुलाकात, 2024 में टूटा रिश्ता

Megan  और Machine Gun Kelly की पहली मुलाकात 2020 में फिल्म ‘मिडनाइट इन द स्विचग्रास’ के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और 2022 में दोनों ने सगाई कर ली। हालांकि, रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और नवंबर 2024 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया।

दिलचस्प बात यह है कि जब मेगन ने अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी, उसी दौरान दोनों का ब्रेकअप हुआ था। हालांकि, दोनों अपने बच्चे की परवरिश के लिए साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

सह-पालन की जिम्मेदारी निभाएंगे दोनों

Reports के मुताबिक, Megan और Machine Gun Kelly अपने मतभेदों को किनारे रखकर सह-पालन (co-parenting) की जिम्मेदारी निभाएंगे। दोनों अपने बच्चे के भविष्य के लिए एक स्वस्थ और सकारात्मक माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फिलहाल, इस खुशखबरी के बाद Hollywood Industry इंडस्ट्री और फैंस दोनों ही मेगन और मशीन गन केली को बधाई दे रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!