Home मनोरंजन आठ महिलाओं के आरोपों से घिरे Neil Gaiman, करियर पर मंडराए संकट...

आठ महिलाओं के आरोपों से घिरे Neil Gaiman, करियर पर मंडराए संकट के बादल

0

नई दिल्ली: मशहूर फैंटेसी लेखक Neil Gaiman पर यौन उत्पीड़न के नए आरोप लगे हैं। न्यूयॉर्क मैगजीन में प्रकाशित एक लेख “देयर इज़ नो सेफ वर्ड” में आठ महिलाओं ने Gaiman पर यौन दुर्व्यवहार, ज़बरदस्ती और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। ये घटनाएं कई वर्षों तक चलने का दावा किया गया है।

प्रमुख आरोप

इन आरोपों में सबसे बड़ा नाम स्कार्लेट पावलोविच का है, जिन्होंने 2022 में गेमन और उनकी पूर्व पत्नी Amanda Palmer के लिए बतौर नैनी काम किया था। पावलोविच ने आरोप लगाया कि पहले ही दिन गेमन ने न्यूज़ीलैंड स्थित अपने घर के बाथटब में उनका यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने कहा कि गेमन ने उन्हें “मास्टर” कहने के लिए मजबूर किया और उनकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक रूप से हमला किया। इसके बाद उनके साथ कई बार दुर्व्यवहार हुआ, जिसमें जबरन ओरल और एनल सेक्स के आरोप भी शामिल हैं।

अन्य पीड़िताओं की गवाही

Kendra Stout, जो 2003 में गेमन के साथ रिश्ते में थीं, ने बताया कि उनका अनुभव “पीड़ादायक” था और कई बार उनके साथ जबरदस्ती की गई।

Katherine Kendall ने 2012 में गेमन के टूर बस में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

गेमन का इनकार

गेमन ने अपने वकीलों के माध्यम से सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने पावलोविच के दावों को “झूठा और निंदनीय” बताया और कहा कि उनके सभी रिश्ते आपसी सहमति से थे।

करियर पर असर

आरोपों के बाद गेमन के करियर को बड़ा झटका लगा है। उनकी किताबों पर आधारित टीवी शो जैसे द ग्रेवयार्ड बुक, द सैंडमैन, और गुड ओमेंस सीज़न 3 को रद्द या स्थगित कर दिया गया है।

साहित्यिक समुदाय में प्रतिक्रिया

इन आरोपों पर Literature world बंटा हुआ है। प्रसिद्ध लेखिका J.K. Rolling ने गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए कहा, “हार्वे वाइंस्टीन पर लगे आरोपों की निंदा करने वाले साहित्यिक समुदाय ने गेमन के खिलाफ चुप्पी साध रखी है।”

यह पहली बार नहीं है जब गेमन पर ऐसे आरोप लगे हों। जुलाई 2024 में एक पॉडकास्ट सीरीज़ “मास्टर” में भी दो महिलाओं ने गेमन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि यह मामला न केवल गेमन के प्रशंसकों के लिए बल्कि पूरे साहित्य जगत के लिए गहरे सदमे की वजह बना हुआ है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version