Home मनोरंजन फ्रॉड केस में नया ट्विस्ट! Ludhiana कोर्ट ने Sonu Sood की गिरफ्तारी...

फ्रॉड केस में नया ट्विस्ट! Ludhiana कोर्ट ने Sonu Sood की गिरफ्तारी के दिए आदेश

फ्रॉड केस में नया ट्विस्ट! Ludhiana कोर्ट ने Sonu Sood की गिरफ्तारी के दिए आदेश

0
फ्रॉड केस में नया ट्विस्ट! Ludhiana कोर्ट ने Sonu Sood की गिरफ्तारी के दिए आदेश

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के खिलाफ पंजाब के लुधियाना कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। यह मामला 10 लाख रुपये की कथित ठगी से जुड़ा है। लुधियाना के न्यायिक मजिस्ट्रेट रमनप्रीत कौर ने आदेश जारी कर मुंबई पुलिस को सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने आरोप लगाया कि मोहित शुक्ला नामक व्यक्ति ने उन्हें ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने का झांसा दिया, जिससे उन्हें 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस मामले में कोर्ट ने सोनू सूद को गवाही के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने समन को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया।

मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश

कोर्ट ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट, मुंबई को आदेश दिया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। आदेश में कहा गया, “सोनू सूद को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने कोर्ट में हाजिर होने से बचने की कोशिश की। इसलिए अब उन्हें गिरफ्तार कर पेश किया जाए।” पुलिस को 10 फरवरी 2025 तक इस वारंट की रिपोर्ट कोर्ट में जमा करनी होगी।

इस वारंट से कुछ दिन पहले ही सोनू सूद ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की थी और राज्य में चार एंबुलेंस दान की थीं। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वह देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि मुंबई पुलिस सोनू सूद को कब तक गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करेगी। फिलहाल, इस मामले पर सोनू सूद की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version