Home मनोरंजन Nita Ambani ने WAVES 2025 में India की संस्कृति को बताया दुनिया...

Nita Ambani ने WAVES 2025 में India की संस्कृति को बताया दुनिया के लिए उपहार

Nita Ambani ने WAVES 2025 में India की संस्कृति को बताया दुनिया के लिए उपहार

0
Nita Ambani ने WAVES 2025 में India की संस्कृति को बताया दुनिया के लिए उपहार

मुंबई में चल रहे ‘World Audio Visual Entertainment Summit’ (WAVES) 2025 के दूसरे दिन, रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन Nita Ambani ने India की संस्कृति और सभ्यता पर जोर देते हुए एक प्रेरणादायक भाषण दिया।

Nita Ambani ने कहा, “India एक ऐसा देश है जहां पुरानी परंपराएं और नई ऊर्जा दोनों एक साथ मिलकर काम करती हैं। हम एक ऐसे राष्ट्र हैं, जहां हमारी समृद्ध परंपराएं और हमारी युवा शक्ति का संगम हो रहा है।”

उन्होंने India की महानता को याद करते हुए कहा, “India वह देश है, जहां ‘ॐ’ और शून्य का जन्म हुआ। यहां संस्कृत की जड़ें हैं, जो दुनियाभर की भाषाओं की नींव बनीं। हमने योग, आयुर्वेद, कला, और विज्ञान जैसे क्षेत्रों में दुनिया को कई उपहार दिए हैं।”

Nita Ambani ने India को एक “कालजयी सभ्यता” बताया और कहा, “हमने दुनिया को सत्य, अहिंसा, एकता और शांति के आदर्श दिए हैं। हम वह राष्ट्र हैं, जिसने वेद, भगवद गीता, महात्मा गांधी और गौतम बुद्ध जैसी शिक्षाएं दीं।”

PM Narendra modi की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “भारत की आवाज अब दुनिया में और भी जोर से उठ रही है। इसका श्रेय PM Narendra Modi के नेतृत्व को जाता है। उनके मार्गदर्शन ने भारत को दुनिया के मंच पर गर्व से खड़ा किया है।”

Nita Ambani ने भारतीय कलाकारों जैसे अनुराधा शंकर, ऋषभ शर्मा, शेफ विकास खन्ना और प्रियंका चोपड़ा की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “आज के युवा भारतीय अपनी संस्कृति को दुनियाभर में फैला रहे हैं।”

WAVES 2025 समिट का उद्घाटन PM Narendra Modi ने किया था। समिट में 90 देशों के प्रतिनिधि, 10,000 से ज्यादा डेलीगेट्स और 350 से ज्यादा स्टार्टअप्स शामिल हो रहे हैं। इस समिट में 42 सत्र, 39 ब्रेकआउट सेशन और 32 मास्टरक्लास भी होंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version