दिल्ली की विधानसभा चुनाव ने एक नया मोड़ ले लिया है। अतः नामांकन प्रक्रिया खतम हो चुकी है, अब मंजिल और भी पास आ चुकी है। देखना ये है कि इस बार कौन जीतेगा। ये है नामांकन की कुछ खास खबरें।
विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार 981 उम्मीदवारों ने 1522 नामांकन पत्र भरे हैं। वहीँ आपको बता दें की 1522 नामांकन में से 477 हटा दिए गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा हलचल मची हुई है, जहां 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित उम्मीदवार हैं। यह सीट हमेशा से ही हाई-प्रोफाइल रही है और इस बार भी यह चर्चा में बनी हुई है। वहीं, सबसे कम कस्तूरबा नगर सीट पर छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र भरे हैं। आप के रमेश पहलवान, भाजपा के नीरज बसोया और कांग्रेस के अभिषेक दत्त चुनावी मैदान में हैं।
कालकाजी सीट पर 18 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन पत्र भर दिये हैं। इस सीट से आप पार्टी की मुख्यमंत्री आतिशी, भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अल्का लांबा उम्मीदवार हैं। बल्लीमारान सीट पर 12 उम्मीदवारों ने 16 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से आप के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, कांग्रेस के हारुन यूसुफ और भाजपा के कमल बागड़ी उम्मीदवार हैं। ग्रेटर कैलाश सीट पर 10 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन पत्र भरे हैं। इस सीट से आप से कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज, भाजपा की शिखा राय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी मैदान में हैं।
12 सीट पर उम्मीदवार
सुल्तानपुर माजरा सीट पर 15 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र भरे हैं। जंगपुरा से 12 उम्मीदवारों ने 19 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से आप के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह और कांग्रेस के फरहाद सूरी प्रत्याशी हैं। बाबरपुर सीट पर 16 उम्मीदवारों ने 26 नामांकन पत्र भर दिया हैं। यहां से आप के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, भाजपा के अनिल वशिष्ठ और कांग्रेस के हाजी मोहम्मद इशराक खान मैदान में हैं। इस सीट से आप से कैबिनेट मंत्री मुकेश अहलावत, कांग्रेस के जय किशन और भाजपा के कर्म सिंह कर्मा उम्मीदवार हैं।
11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र भरे
शकूरबस्ती सीट पर 11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से आप के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, भाजपा के करनैल सिंह और कांग्रेस के सतीश लथूरा प्रत्याशी हैं। पटपड़गंज सीट पर भी 11 उम्मीदवारों ने 20 नामांकन पत्र भरे हैं। यहां से आप के अवध ओझा, भाजपा के रविंदर सिंह नेगी और कांग्रेस के अनिल चौधरी मैदान में हैं। इन नामांकन पत्रों से यह स्पष्ट है कि दिल्ली में विधानसभा चुनावों के दौरान विभिन्न सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, जो आने वाले दिनों में चुनावी माहौल को और गरम करेगा।
2020 में निर्दलीय प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा था.
देश की राजधानी में वर्ष-2020 के विधानसभा चुनाव में 148 निर्दलीय प्रत्याशियों पर नोटा भारी पड़ा था। इन प्रत्याशियों को कुल 35374 मत मिले थे। यह कुल मत प्रतिशत का 0.38 प्रतिशत था, जबकि नोटा को 43019 मत मिले थे जो कुल मत का 0.46 प्रतिशत था। वहीँ इस बार देखना हैं की क्या परिणाम होगा।
