Home देश Noida में अश्लील वीडियो रैकेट का भंडाफोड़! विदेशी फंडिंग, सीक्रेट बैंक अकाउंट...

Noida में अश्लील वीडियो रैकेट का भंडाफोड़! विदेशी फंडिंग, सीक्रेट बैंक अकाउंट और करोड़ों की कमाई का काला खेल

Noida में अश्लील वीडियो रैकेट का भंडाफोड़! विदेशी फंडिंग, सीक्रेट बैंक अकाउंट और करोड़ों की कमाई का काला खेल

0

Noida में एक साधारण घर के पीछे छिपा था करोड़ों की काली कमाई का खेल! प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब इस दंपति के घर पर छापा मारा, तो वहां का नज़ारा चौंकाने वाला था। आलीशान अपार्टमेंट में बना एक गुप्त स्टूडियो, हाई-टेक कैमरे, और इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट अपलोड करने का पूरा नेटवर्क! अब तक की जांच में पता चला है कि ये दंपति सिर्फ India में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी pornographic content बेचकर मोटी रकम कमा रहा था।

जांच के दौरान ED को बैंक ट्रांजेक्शन में 15.66 करोड़ रुपये की संदिग्ध विदेशी फंडिंग का पता चला। इस रकम में से 75% हिस्सा दंपति खुद रखता था और बाकी पैसा मॉडल्स को दिया जाता था। इतना ही नहीं, इस रैकेट का एक कनेक्शन Netherlands से भी जुड़ा हुआ मिला। एजेंसी को एक अघोषित विदेशी बैंक अकाउंट की जानकारी मिली, जिसमें टेक्नियस लिमिटेड नाम की एक कंपनी ने करीब 7 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। ये पैसा कैसे आया और किन-किन लोगों तक पहुंचा, इसकी जांच जारी है।

छापेमारी के दौरान ED को कई चौंकाने वाले सबूत मिले। घर के अंदर एक प्रोफेशनल स्टूडियो बना हुआ था, जहां हाई-क्वालिटी कैमरों से अश्लील वीडियो शूट किए जाते थे। ये वीडियो खासतौर पर XHamster जैसी इंटरनेशनल पोर्न साइट्स पर अपलोड किए जाते थे, जिससे दंपति को मोटी कमाई होती थी।

इस पूरे खेल में मॉडल्स की हायरिंग भी बड़ी चालाकी से की जाती थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ग्लैमरस फोटोशूट्स और वीडियो शूट के नाम पर लड़कियों को आकर्षित किया जाता था। जब ED की टीम ने छापा मारा, तो मौके पर कई मॉडल्स मौजूद थीं, जिनके बयान दर्ज किए गए हैं। कुछ मॉडल्स ने माना कि उन्हें मोटी रकम और विदेशों में काम दिलाने का झांसा दिया गया था।

अब ED इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। बैंक ट्रांजेक्शन, डिजिटल पेमेंट और विदेश से आए पैसों का पूरा हिसाब निकाला जा रहा है। इसके अलावा, यह भी जांच हो रही है कि इस रैकेट से जुड़े और कौन-कौन लोग हैं। इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है, जिससे यह साफ हो सकता है कि क्या इस गिरोह के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version