Home क्राइम भगवा पहने युवकों पर थप्पड़ बरसाती भीड़, कोई झंडे को फाड़ने की...

भगवा पहने युवकों पर थप्पड़ बरसाती भीड़, कोई झंडे को फाड़ने की कोशिश में लगा; मुंबई के कुरार में कलश यात्रा के दौरान बवाल

Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में हंगामे फैलाने की कोशिश की गई है। गुड़ी पड़वा कलश यात्रा के दौरान यहां भारी हंगामा खड़ा कर दिया गया। दो गुट आपस में भिड़ गए।

0
भगवा पहने युवकों पर थप्पड़ बरसाती भीड़, कोई झंडे को फाड़ने की कोशिश में लगा; मुंबई के कुरार में कलश यात्रा के दौरान बवाल
भगवा पहने युवकों पर थप्पड़ बरसाती भीड़, कोई झंडे को फाड़ने की कोशिश में लगा; मुंबई के कुरार में कलश यात्रा के दौरान बवाल

महाराष्ट्र के मुंबई में हंगामे फैलाने की कोशिश की गई है। गुड़ी पड़वा कलश यात्रा के दौरान यहां भारी हंगामा खड़ा कर दिया गया। दो गुट आपस में भिड़ गए। कलश यात्रा में शामिल हिंदू समुदाय के लोगों की पिटाई हुई है, जिसका एक तथाकथित वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मुंबई के मलाड कुरार गांव में गुड़ी पड़वा कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी बीच दो समुदायों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट शुरू हो गई। एक 39 सेकेंड के वीडियो में सफेद कपड़े और टॉपी में दिख रही भीड़ कुछ युवकों की पिटाई कर रही थी। मुंबई के तथाकथित वीडियो में देखा गया कि वहां विशेष समुदाय के लोगों की भीड़ थी। बीच में एक भगवा झंडा दिखाई दे रहा है। इसी वीडियो में आगे देखा गया कि कुछ लोग झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ लोग भगवा पहने दो युवकों को जमकर पीट रहे हैं। वो युवक वहां से बचकर निकलने की कोशिश कर रहे थे।

9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा

आरोप है कि मस्जिद के सामने से गुजर रहे एक रिक्शे में मौजूद कुछ लोगों ने कथित तौर पर जय श्रीराम के नारे लगाए। इसके बाद दो गुटों में झड़प हो गई। मुस्लिम पक्ष के शिकायत के बाद कुरार पुलिस स्टेशन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने का मामला दर्ज किया है। कुरार पुलिस स्टेशन में 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान चला रही है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 324 और दंगा फैलाने की धाराएं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

नागपुर में पिछले दिनों हुई हिंसा

नागपुर में हालिया हिंसा की घटना के बाद मुंबई में इस तरह का हंगामा देखा गया है। पिछले दिनों नागपुर में औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठन के लोग विरोध प्रदर्शन के लिए उतरे थे। उसके बाद नागपुर में विशेष समुदाय के बीच अफवाह फैलाई गई और पूरे मामले में बड़ा दंगा का रूप देने की कोशिश की गई। दंगाइयों ने पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया था। पत्थरबाजी के साथ साथ आगजनी नागपुर में हुई थी। दर्जनों वाहनों को सड़कों पर फूंक दिया गया था। पूरे हंगामे में घायल एक युवक की बाद में जान भी चली गई। नागपुर पुलिस इस मामले में 100 के करीब लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कई दंगाइयों के घरों को भी तोड़ा जा चुका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version