Home मनोरंजन सेलिब्रिटी सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली ईद, शेयर की...

सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली ईद, शेयर की जश्न की खूबसूरत तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद पहली बार ईद मनाई। इस त्यौहार को उन्होंने बहुत ही खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने फैंस को गुड़ी पड़वा, बैसाखी, उगादी, चेटी चंड, नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दी है।

0
सोनाक्षी-जहीर ने शादी के बाद इस तरह मनाई पहली ईद, शेयर की जश्न की खूबसूरत तस्वीरें

पिछले साल शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी खूबसूरत बॉन्ड की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। दोनों के अलग धर्म का होने की वजह से यह शादी सुर्खियों में थी। उनकी रोमांटिक तस्वीरें और फनी वीडियो लोगों को बहुत पसंद आती है। शादी के बाद अब बी-टाउन के सबसे मशहूर कपल में से एक सोनाक्षी-जहीर ने पति-पत्नी के रूप में अपनी पहली ईद बहुत ही खास अंदाज में मनाई। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं देते हुए दो तस्वीरें इंस्टा पर शेयर की हैं।

सोनाक्षी-जहीर की पहली ईद का जश्न

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीरें शेयर की हैं। उसमें वह बहुत देसी स्टाइल में नजर आ रही हैं। अपनी पहली तस्वीर में उन्होंने अपने फैंस को गुड़ी पड़वा, बैसाखी, उगादी, चेटी चंड के साथ-साथ नवरात्रि और ईद की शुभकामनाएं दी। वहीं शेयर की गई दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्त के साथ नजर आईं।

उनकी ईद 2025 की तस्वीरें छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी ऑल ब्लैक और जहीर व्हाइट-ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने ईद लुक को नेकपीस से कंप्लीट किया।

सोनाक्षी सिन्हा की आने वाली फिल्म

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात करें तो वह जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने वाली हैं। सोनाक्षी फिल्म ‘जटाधारा’ से तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। 8 मार्च को उन्होंने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था, जिसमें उनका एक अलग ही अवतार देखने को मिला था। वेंकट कल्याण द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ सुधीर बाबू भी हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version