Home मनोरंजन बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साउथ फिल्म में आ सकती...

बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका चोपड़ा, साउथ फिल्म में आ सकती हैं नज़र

0

प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, फ़िल्म निर्माता और गायिका हैं. प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था. वे भारत की सबसे ज़्यादा भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। वहीँ प्रियंका अपने फैंस के सप्राइज देने वाली है एसा कयास लगया जा रहा है की प्रियंका साउथ के एक फिल्म में नजर आ सकती है. अगर प्रियंका साउथ की कोई मूवी करने वाली हैं तो वह एक अरसे बाद भारत में कोई मूवी करेगीं।

बालाजी के दर्शन करने पहुंची प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कल एक वीडियो साझा किया था . जिससे उनके फैंस को लगा कि वह प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने वाली हैं पर आज प्रियंका ने अपने फैंस को अपनी एक पोस्ट से स्पष्ट कर दिया कि वे हैदराबाद के चिलकुर बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं।

शुक्रिया कहा उपासना कामिनेनी को
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने मंदिर में दर्शन करते हुए की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘श्री बालाजी के आशीर्वाद से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। हम सभी के दिलों में शांति और चारों ओर समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, ओम नमो नारायणाय’। इस पोस्ट में प्रियंका ने उपासना कामिनेनी को टैग करते हुए लिखा है, ‘शुक्रिया’।

साउथ फिल्म में आएंगी नजर प्रियंका ?
प्रियंका चोपड़ा ने फिरोजी कलर का सूट पहना हुआ है। मंदिर परिसर में उन्होंने दुपट्टा सिर पर ओढ़ा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली के साथ तेलुगु फिल्म में काम कर रही हैं। इसी फिल्म के सिलसिले में वे भारत आई हैं। हालांकि, इन खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version