Home मनोरंजन Salman Khan बोले- ‘Bollywood का बजट आउट ऑफ कंट्रोल, South में मेरी...

Salman Khan बोले- ‘Bollywood का बजट आउट ऑफ कंट्रोल, South में मेरी फिल्में नहीं चलती’

Salman Khan बोले- 'Bollywood का बजट आउट ऑफ कंट्रोल, South में मेरी फिल्में नहीं चलती'

0
Salman Khan बोले- 'Bollywood का बजट आउट ऑफ कंट्रोल, South में मेरी फिल्में नहीं चलती'

बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan ने अपनी आने वाली फिल्म ‘Sikandar’ के प्रमोशनल इवेंट में जब माइक पकड़ा, तो फिर धमाल मचना तय था। Salman ने न सिर्फ बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की तुलना की, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी बीमारी—बजट ओवरस्पेंडिंग पर भी करारी टिप्पणी की।

जब उनसे पूछा गया कि उनकी फिल्में साउथ में क्यों नहीं चलतीं, तो Salman ने बिना लाग-लपेट के कहा, “अरे भैया, वहाँ के फैंस बहुत लॉयल हैं! उन्हें अपने सुपरस्टार्स से इतना प्यार है कि बाहर वालों की फिल्में कम ही चलती हैं। हम वहाँ स्टार नहीं, बस मेहमान हैं।”

Salman ने ये भी माना कि साउथ की फिल्मों का जादू पूरे भारत पर छा गया है। “Rajinikanth, Chiranjeevi, Suriya—ये सब यहाँ भी सुपरस्टार हैं, लेकिन हमारे बॉलीवुड एक्टर्स को वहाँ वो ट्रीटमेंट नहीं मिलता,” Salman ने हँसते हुए कहा।

बात जब PAN India फिल्मों की आई, तो Salman ने ‘Pushpa’ जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसी फिल्में बनाने के लिए बड़ा बजट और यूनिवर्सल अपील वाली कहानी चाहिए। लेकिन बॉलीवुड का हाल इस समय अलग ही दिशा में जा रहा है। “हमारा बजट कहीं और ही जा रहा है! फिल्मों में पैसा ऐसे उड़ाया जा रहा है, जैसे डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स कोई कॉम्पिटिशन खेल रहे हों। पहले कहानी पर फोकस करो, फिर बजट देखो!”

भाईजान ने एक और बड़ा मुद्दा उठाया—नेपोटिज्म। उन्होंने कहा, “नेपोटिज्म नाम की चीज़ सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं, हर जगह है। कोई खुद से कुछ नहीं बनता, हर कोई किसी न किसी के सहारे आगे बढ़ता है। मेरे पापा भी सीधे इंदौर से आकर हीरो नहीं बन गए थे, उन्हें भी अपने पिता का सपोर्ट था।”

इवेंट में फिल्म ‘Sikandar’ के Director AR Murugadoss ने भी दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब वह एक असिस्टेंट डायरेक्टर थे, तब उन्होंने पहली बार चेन्नई में Salman Khan से मुलाकात की थी। तभी उन्होंने ठान लिया था कि एक दिन Salman के साथ फिल्म बनाएंगे। अब जाकर उनका सपना पूरा हुआ।

Salman ने भी Murugadoss की तारीफ करते हुए कहा, “इन्होंने मुझसे खूब मेहनत करवाई। एक्शन सीन में मेरे पसीने छुड़ा दिए, लेकिन मजा आ गया!” फिल्म में Salman के साथ Rashmika Madannan  भी नज़र आएंगी।

Murugadoss ने यह भी बताया कि उन्होंने Aamir और Salman के साथ काम कर लिया, अब बस Shah Rukh Khan के साथ फिल्म बनाना बाकी है। “तीनों खान के साथ काम करने की मेरी इच्छा है,” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा।

अब देखना ये होगा कि ‘Sikandar’ बॉक्स ऑफिस पर Sikandar साबित होती है या नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version