Sandeep Reddy Vanga का इशारा या वार? Deepika Padukone के बाहर होते ही फूटा गुस्सा, ‘Spirit’ फिल्म को लेकर मचा बवाल

Sandeep Reddy Vanga का इशारा या वार? Deepika Padukone के बाहर होते ही फूटा गुस्सा, 'Spirit' फिल्म को लेकर मचा बवाल

0
226
Sandeep Reddy Vanga का इशारा या वार? Deepika Padukone के बाहर होते ही फूटा गुस्सा, 'Spirit' फिल्म को लेकर मचा बवाल
Sandeep Reddy Vanga का इशारा या वार? Deepika Padukone के बाहर होते ही फूटा गुस्सा, 'Spirit' फिल्म को लेकर मचा बवाल

फिल्म ‘Spirit’ को लेकर बवाल मच गया है। पहले Deepika Padukone फिल्म से बाहर हुईं और अब Director Sandeep Reddy Vanga का गुस्से से भरा पोस्ट सबका ध्यान खींच रहा है। बिना नाम लिए उन्होंने कुछ ऐसा लिखा जिससे हर कोई समझ गया कि निशाना दीपिका पर ही है।

Sandeep Vanga ने ट्विटर पर लिखा, “जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं पूरी तरह भरोसा करता हूं। लेकिन आपने दिखा दिया कि आप कैसे इंसान हैं। एक यंग एक्टर को नीचे दिखाना और मेरी कहानी छोड़ जाना? क्या यही फेमिनिज्म है?” इस पोस्ट के बाद फैंस में हलचल मच गई।

Deepika ने फिल्म से किनारा क्यों किया? रिपोर्ट्स के मुताबिक, Deepika ने 40 करोड़ की फीस और 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। मेकर्स को ये शर्तें भारी लगीं। नतीजा ये हुआ कि Deepika ने फिल्म छोड़ दी। अब उनकी जगह फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आएंगी, जिन्हें सिर्फ 4 करोड़ में साइन किया गया है।

इसी के साथ सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग पूछ रहे हैं कि जब प्रभास हर फिल्म के लिए 100 करोड़ ले रहे हैं, तो दीपिका की 40 करोड़ फीस क्यों ज्यादा लग रही है? वांगा का पोस्ट देखकर Deepika के फैंस कह रहे हैं – “दीपिका ने सही किया, उन्होंने वक्त रहते फैसला लिया।”

फिल्म ‘Spirit’ की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई और इससे पहले ही फिल्म सुर्खियों में है। Sandeep Reddy Vanga की बातों से साफ है कि वो Deepika Padukone के फैसले से खुश नहीं हैं। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म रिलीज से पहले और कितना विवाद खींचती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here