22.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026

Priyanka Chopra ने दिया था ‘Divergent’ फिल्म का ऑडिशन, हॉलीवुड डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

Priyanka Chopra ने दिया था ‘Divergent’ फिल्म का ऑडिशन, हॉलीवुड डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

हॉलीवुड Director Neil Burger ने एक चौंकाने वाला राज खोला है। उन्होंने बताया कि सुपरहिट फिल्म Divergent के लिए Priyanka Chopra ने ऑडिशन दिया था और ये बात कोई अफवाह नहीं, खुद Neil ने India में फिल्म प्रमोशन के दौरान बताई।

Neil Burger, जो Limitless जैसी बड़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अपनी नई फिल्म Inheritance के लिए India आए थे। इस फिल्म की शूटिंग साल 2022 में India में ‘Guerrilla-Style’ में हुई थी। Neil के साथ Bridgerton Phoebe Dynevor Fame भी थीं। फिल्म तो बन गई, लेकिन किसी भी मशहूर भारतीय एक्टर को इसमें काम नहीं मिला।

जब Mumbai में Neil से पूछा गया कि क्या वो किसी Indian Star के साथ काम करना चाहेंगे, तो उन्होंने जवाब में बम फोड़ “मैं अभी यहां (Lionsgate ऑफिस) Divergent का पोस्टर देख रहा था। आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन Priyanka Chopra ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था,” उन्होंने कहा।

Neil Burger ने बताया कि ये तब की बात है जब Priyanka हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं। “उन्होंने बहुत अच्छा ऑडिशन दिया था, सब इंप्रेस हो गए थे। लेकिन कुछ कारणों से बात नहीं बनी। आगे इस पर बात करना ठीक नहीं होगा,” नील ने कहा।

अगर सबकुछ ठीक होता, तो शायद Shailene Woodley की जगह आज Divergent में Priyanka होतीं। लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था।

हालांकि Priyanka ने बाद में Quantico, Baywatch, The White Tiger, और Citadel जैसी International Projects से दुनिया में नाम कमाया। अब उनकी अगली फिल्म Heads of State है, जिसमें वो John Cena और Idris Elba के साथ दिखेंगी।

Neil Burger की नई फिल्म Inheritance अब India में Lionsgate Play पर रिलीज हो चुकी है और लोगों को खूब पसंद आ रही है। अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या Neil और Priyanka आगे किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे?

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
spot_img
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!