Home लाइफस्टाइल Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं अपनी शादी का लहंगा तो इन...

Shopping Tips: खरीदने जा रही हैं अपनी शादी का लहंगा तो इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

अगर आप अपनी शादी का लहंगा खरीदने जा रही हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें। वरना न सिर्फ आपका लहंगा लुक खराब हो सकता है, बल्कि साथ ही में आपको परेशानी भी हो सकती है।

0

Shopping Tips: हर किसी के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इसी के चलते शादी की तारीख पक्की होते ही लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। दूल्हों को अपने वेडिंग लुक को तैयार करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, जबकि दुल्हनों को कई-कई दिनों तक बाजार छानना पड़ता है।

अपने वेडिंग लुक को परफेक्ट बनाने के लिए हर लड़की बहुत चाव से लहंगा खरीदती है, क्योंकि शादी का लहंगा खरीदना किसी भी दुल्हन के लिए एक खास और भावनात्मक अनुभव होता है। शादी का दिन जीवनभर की यादों में रहता है, इसलिए सही लहंगा चुनना बहुत जरूरी है। यदि आप भी अपने लिए लहंगा खरीदने जा रही हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें, ताकि आप अपनी शादी में एक दम शाही राजकुमारी लगें।

मौसम का ध्यान रखें

लहंगा खरीदते समय हमेशा मौसम का ध्यान रखें। यदि आप मौसम के हिसाब से लहंगे का फैब्रिक नहीं चुनेंगे तो आपको उलझन हो सकती है। जैसे कि यदि शादी गर्मियों में हो रही है, तो हल्के जैसे जॉर्जेट या नेट फैब्रिक का चुनाव करें। वहीं अगर सर्दियों की शादी के लिए वेलवेट, सिल्क या भारी कढ़ाई वाले लहंगे बेहतर रहेंगे।

बॉडी टाइप का ध्यान रखें

वो कहते हैं न कि कपड़े हमेशा शरीर की बनावट के हिसाब से ही कैरी करने चाहिए। जैसे कि ए-लाइन वाले लहंगे हर बॉडी टाइप वाली लड़कियां कैरी कर सकती है। जो लड़कियां काफी दुबली हैं वो अगर फ्लेयर्ड लहंगा पहनेंगी तो उनका लुक प्यारा दिखेगा। वहीं अगर आपका बॉडी टाइप कर्वी है तो फिश कट लहंगा कैरी करें।

सही होना चाहिए रंग

लहंगे का रंग ट्रेंड के साथ-साथ अपने स्किन टोन को ध्यान में रखकर ही खरीदें। स्किन टोन से अनुकूल यदि आपके लहंगे का रंग नहीं होगा, तो इससे तस्वीरें खराब आएंगी। जैसे कि पेस्टल रंग हर स्किन टोन पर नहीं जचता है, तो वहीं लाल रंग भी हर किसी पर नहीं जचता।

वर्क की क्वालिटी देखें

यदि आपके लहंगे पर खराब क्वालिटी का वर्क होगा तो इससे भी लहंगे का लुक बिगड़ सकता है। जैसे कि अगर आपका लहंगा भारी है, तो चोली और दुपट्टे का काम थोड़ा हल्का रखें ताकि बैलेंस बना रहे। इससे लहंगा हाइलाइट होगा।

ट्रायल अवश्य लें

जब लहंगा खरीदने जा रही हैं तो फाइनल करने से पहले ट्रायल अवश्य लें, क्योंकि कई बार आउटफिट देखने में तो प्यारा लगता है लेकिन जब उसे पहना जाता है तो पूरा लुक ही खराब हो जाता है। पहनकर ये ट्राई कर लें कि लहंगा पहनकर उठने-बैठने में तो आपको किसी तरह की परेशानी नहीं है।

समय का ध्यान रखें

जब शादी की तारीख पक्की हो जाए तो शादी से तकरीबन 3 महीने पहले से लहंगा फाइनल करने निकल जाएं। क्योंकि यदि आप आखिरी समय पर लहंगा खरीदेंगी तो न तो इसमें कुछ बदलाव का समय मिलेगा और न ही आप कुछ कस्टमाइज करा पाएंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version