Bihar की सियासत में उस वक्त भूचाल आ गया जब Lalu Yadav के बड़े बेटे Tej Pratap Yadav ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वे पिछले 12 सालों से Anushka Yadav को जानते हैं और उनसे प्यार करते हैं। Tej Pratap का यह पोस्ट वायरल हुआ, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने इसे डिलीट कर दिया।
इस पोस्ट के बाद Lalu Yadav का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने Tej Pratap को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया और साफ कह दिया कि अब Tej Pratap का परिवार में भी कोई रोल नहीं होगा।
लोग अब ये पूछ रहे हैं कि आखिर Anushka Yadav कौन हैं? जानकारी के अनुसार Anushka Patna के लंगरटोली की रहने वाली हैं और RJD की छात्र इकाई के Former President Akash Yadav की बहन हैं। दिलचस्प बात यह है कि Akash Yadav को छात्र अध्यक्ष Tej Prata ने ही बनाया था, लेकिन बाद में उन्हें हटाकर तेजस्वी समर्थक Gagan Yadav को पद दे दिया गया था।
Tej Pratap इस फैसले से काफी नाराज़ हुए थे और उन्होंने Jagdanand Singh के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। तब भी पार्टी में बड़ा विवाद हुआ था।
अब एक बार फिर Tej Pratap ने सोशल मीडिया पर Anushka के साथ अपने रिश्ते को कबूल करके माहौल गरमा दिया है। पहले उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की, फिर डिलीट किया। इसके बाद X (ट्विटर) पर भी यही किया। फिर दावा किया कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। लेकिन Lalu Yadav ने इस बार कोई बहाना नहीं माना और बड़ा एक्शन ले लिया।
अब Tej Pratap न पार्टी में हैं, न परिवार में। राजनीति में प्यार के इस तूफान ने Lalu परिवार में नई हलचल मचा दी है।