Home ट्रेंडिंग Tesla ने 8 साल बाद लौटाए सिर्फ $1,000, Dream11 के CEO का...

Tesla ने 8 साल बाद लौटाए सिर्फ $1,000, Dream11 के CEO का गुस्सा फूटा – बोले, “Elon Musk ने मज़ाक बना दिया”

Tesla ने 8 साल बाद लौटाए सिर्फ $1,000, Dream11 के CEO का गुस्सा फूटा – बोले, “Elon Musk ने मज़ाक बना दिया"

0
Tesla ने 8 साल बाद लौटाए सिर्फ $1,000, Dream11 के CEO का गुस्सा फूटा – बोले, “Elon Musk ने मज़ाक बना दिया"

Dream11 के CEO Harsh Jain का गुस्सा Elon Musk की Tesla पर फूट पड़ा है। वजह? Tesla ने उन्हें 8 साल बाद सिर्फ $1,000 वापस कर दिया और उनकी कार बुकिंग को रद्द कर दिया।

Harsh Jain ने 2017 में Tesla की भारत एंट्री के लिए Model 3 कार की बुकिंग कराई थी। उन्होंने $1,000 (करीब 83,000 रुपये) एडवांस देकर “Priority Slot” लिया था। लेकिन अब Tesla ने एक Email भेजकर कहा कि उनकी बुक की गई कार मॉडल को बंद कर दिया गया है और अब सिर्फ पैसे लौटाए जाएंगे।

Harsh ने X (पहले Twitter) पर Elon Musk को टैग करते हुए लिखा, “Wow Elon Musk! क्या आप जानते हैं कि Tesla अपने सभी फैंस को India में हेटर्स में बदल रही है?” उन्होंने यह भी कहा कि 8 साल इंतजार करने के बाद सिर्फ $1,000 लौटाकर उनका सपना तोड़ दिया गया।

उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “अगर मैंने ये $1,000 Tesla के शेयर में लगाए होते, तो आज ये $20,000 के होते। यानी Tesla ने न मेरा सपना पूरा किया, न फायदे का मौका दिया।”

Tesla के Email में लिखा था कि कंपनी India के लिए अपने new products तय कर रही है और पुरानी बुकिंग्स को रद्द कर रही है। जब लॉन्च की तैयारी पूरी होगी, तब कंपनी फिर से संपर्क करेगी।

इधर Tesla India में अपनी एंट्री की तैयारियों में लगी है। Mumbai के Kurla West में कंपनी ने ₹37.53 लाख मासिक किराए पर गोदाम लिया है। इससे पहले Pune में ऑफिस और BKC में शोरूम की खबरें भी आई थीं।

लेकिन एक बड़ा सवाल अब हर भारतीय फैन के दिल में है—क्या Tesla भारत में अपने वादों को निभाएगी या फिर सिर्फ उम्मीदें तोड़ेगी? Harsh Jain की नाराज़गी ने Tesla की India एंट्री पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version