Home मनोरंजन पहले ही दिन डूबी ‘The Bhootnii’! Sanjay Dutt की फिल्म ने किया...

पहले ही दिन डूबी ‘The Bhootnii’! Sanjay Dutt की फिल्म ने किया सिर्फ 65 लाख का कलेक्शन, Raid 2 ने छीनी चमक

पहले ही दिन डूबी 'The Bhootnii'! Sanjay Dutt की फिल्म ने किया सिर्फ 65 लाख का कलेक्शन, Raid 2 ने छीनी चमक

0
पहले ही दिन डूबी 'The Bhootnii'! Sanjay Dutt की फिल्म ने किया सिर्फ 65 लाख का कलेक्शन, Raid 2 ने छीनी चमक

Sanjay Dutt की नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘The Bhootnii’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म पहले ही दिन Box Office पर बुरी तरह गिर गई। रिलीज से पहले ट्रेलर ने अच्छा हाइप बनाया था, Mouni Roy का भूतनी वाला लुक भी चर्चा में रहा, लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो नतीजा उम्मीद के उलट निकला।

‘The Bhootnii’ ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो किसी बड़े स्टार की फिल्म के लिए बेहद कम माना जाता है। फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी, जिससे साफ है कि दर्शकों को कहानी कुछ खास नहीं भाई।

इस फिल्म में Sanjay Dutt एक मॉर्डन तांत्रिक बने हैं और Mouni Roy एक भूतनी। साथ में पलक तिवारी और सनी सिंह भी अहम किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म की कॉमेडी और हॉरर का मिक्स फॉर्मूला लोगों को हंसाने में नाकाम रहा।

दूसरी तरफ, उसी दिन रिलीज हुई फिल्म ‘Raid 2’ ने ‘The Bhootnii’ का खेल बिगाड़ दिया। Raid 2 ने कम बजट के बावजूद शानदार कलेक्शन कर लिया और वीकेंड तक अपना पूरा खर्च निकालने की तरफ बढ़ रही है।

‘Raid 2’ की तेजी ने ‘The Bhootnii’ को पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर शनिवार और रविवार को भी यही ट्रेंड रहा, तो ‘The Bhootnii’ जल्दी ही थियेटर्स से बाहर हो सकती है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड में खुद को बचा पाती है या नहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version