Home मनोरंजन दुल्हन को ठेले पर बैठाकर रोड पर निकाल दुल्हा, लोग हुए दंग

दुल्हन को ठेले पर बैठाकर रोड पर निकाल दुल्हा, लोग हुए दंग

सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। एक बार फिर से एक अजीबोगरीब वीडियो देखने को मिल रहा है। इसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ठेले पर बैठाकर सड़क पर निकला हुआ है।

0

आजकल शादियों में या फिर शादी से पहले फोटोग्राफी करवाने का ऐसा चलन शुरू हुआ है। जिसने शादी की गंभीरता को जैसे खत्म ही कर दिया है। प्री-वेडिंग शूट, वेडिंग शूट और अब तो पोस्ट वेडिंग और मैटर्निटी शूट भी होने लगे हैं। फोटोग्राफी सेशन में अक्सर फोटोग्राफर ऊट-पटांग आइडिया देते हैं हाल ही में ऐसे ही एक फोटो सेशन को देखकर लोग दंग रह गए और इसका खूब मजाक बनाया। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ठेले पर ले जाता नजर आ रहा है। इस हरकत पर लोग जितना दूल्हा दुल्हन का मजाक बना रहे हैं और उससे भी ज्यादा फोटोग्राफर का मजाक बना रहे हैं।

ठेले पर दुल्हन को लेकर निकला दूल्हा

इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुए एक वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि एक दूल्हा अपनी दुल्हन को ठेले पर बिठाकर ले जा रहा है। ये कपल रोड पर ठेला लेकर निकला तो लोग भी उन्हें हैरान होकर देखने लगे, रोड पर काफी भीड़-भाड़ भी नजर आ रही है। यह तो आपको देख कर ही समझ आ जाएगा की कपल यह सब काम फोटोग्राफर के कहने पर कर रहे होंगे, यह असली में एक दूसरे से ही शादी करने जा रहे हैं या नहीं यह कहना मुश्किल है या फिर दोनों सिर्फ मॉडल है और फोटो खिंचवाने के लिए ऐसा कर रहे हैं, ये भी मुमकिन हो सकता है।

वीडियो हो रहा है काफी वायरल

इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक व्यक्ति ने कहा, ‘ क्या मजबूरी थी भाई!’ वही एक ने कहा कि, भाई ज्यादा नेगोशिएट कर लिया क्या? – यह दुल्हन को ठेले पर बेचने निकला है क्या? एक ने कहा की पत्नी को फोटोग्राफर से बहुत गाली सुननी पड़ रही होगी। ऐसे मजेदार कमेंट्स कर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version