Home क्राइम झारखंड में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 4 बच्चों की मौत, मचा...

झारखंड में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 4 बच्चों की मौत, मचा कोहराम

घर में लगी आग की चपेट में आकर 4 बच्चों की मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

0

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में पुआल से घर में लगी आग की चपेट में आकर 4 बच्चों की मौत हो गई है।

यह घटना सोमवार (17 March) की सुबह की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

हालांकि, आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे घर में पुआल में खेल रहे थे। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

परिजनों में मचा कोहराम

इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गीतिलिपि गांव की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा कि ‘‘घटना की विस्तृत जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।’’ उन्होंने बताया कि जब आग लगी तब बच्चे भूसे के ढेर के पास खेल रहे थे।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। आपको बता दें कि मृतक बच्चों में अर्जुन चातार का पांच साल का बेटा प्रिंस चातार, चंद्रमोहन सिंकू का पांच साल बेटा साहिल सिंकू, सुखराम सुंडी का दो साल का लड़का रोहित सुंडी और एक पांच साल की लडकी भूमिका सुंडी शामिल हैं।

 

घटना की जानकारी होते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई जैसे-तैसे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पुआल सुखा होने के कारण ग्रामीण उसमें नाकाम रहे। तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दी गई।

घटना की जानकारी होते ही तत्काल घटनास्थल में एसडीओ महेन्द्र छोटन उरांव, इंस्पेकर बासुदेव मुंडा, सीओ मनोज कुमार मिश्रा, बीडीओ सत्यम कुमार , थाना प्रभारी संजय सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version