Home मनोरंजन Cannes Film Festival में Urvashi Rautela की ड्रेस फटी, वायरल हुई तस्वीरें...

Cannes Film Festival में Urvashi Rautela की ड्रेस फटी, वायरल हुई तस्वीरें और मीम्स

Cannes Film Festival में Urvashi Rautela की ड्रेस फटी, वायरल हुई तस्वीरें और मीम्स

0
Cannes Film Festival में Urvashi Rautela की ड्रेस फटी, वायरल हुई तस्वीरें और मीम्स

Cannes Film Festival 2025 में Urvashi Rautela की एंट्री जितनी स्टाइलिश थी, उसका दूसरा लुक उतना ही विवादों में आ गया। रविवार को रेड कार्पेट पर चलते वक्त Urvashi की ब्लैक गाउन में एक फटी हुई जगह साफ दिखी, और बस वहीं से शुरू हुआ सोशल मीडिया पर मीम्स और चर्चाओं का तांडव।

Urvashi Rautela ने सिल्क और टाफेटा से बनी ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जो डिजाइनर नाजा साडे की थी। लुक तो रॉयल था, लेकिन जब उर्वशी ने कैमरे की तरफ हाथ हिलाया, तब उनकी ड्रेस की बाजू के पास एक फटी लाइन कैमरे में कैद हो गई। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लोगों ने सोशल मीडिया पर चुटकी लेना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने लिखा, “Urvashi Rautela बनीं पहली इंडियन जिनकी ड्रेस कान्स में फटी!” तो दूसरा बोला, “लुक पर करोड़ों खर्च किए, लेकिन ड्रेस की सिलाई टिक न सकी”

Urvashi का यह दूसरा लुक था। पहले लुक में वह तोते के शेप वाले क्लच और ताज के साथ नजर आई थीं, जिसने सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन दूसरा लुक थोड़ा महंगा पड़ गया।

गौरतलब है कि इस साल Cannes में कोई बड़ा बॉलीवुड नाम जैसे ऐश्वर्या राय, दीपिका पादुकोण या आलिया भट्ट नजर नहीं आया। ऐसे में Urvashi अकेले इंडिया का ग्लैमर शोकेस कर रही थीं।

Urvashi Rautela की ओर से अभी तक इस Wardrobe Mistake पर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन ट्विटर, इंस्टाग्राम और रेडिट पर उनका ये वीडियो और फोटो अब हर जगह छाए हुए हैं। फैशन में रिस्क लेना आम बात है, लेकिन ग्लोबल स्टेज पर यह ‘Oops Moment’ काफी भारी पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version