Home मनोरंजन मूवी Vicky Kaushal की ‘Chhaava’ ऑनलाइन लीक, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Vicky Kaushal की ‘Chhaava’ ऑनलाइन लीक, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Vicky Kaushal की Chhaava को लेकर बड़ी खबर है. ये फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है जिसे लेकर मेकर्स ने सख्त कदम उठाया है.मुंबई पुलिस में पाइरेसी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

0

Chhaava Leaked Online: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ 34 दिनों में 767.25 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. वहीं घरेलू कलेक्शन में शाहरुख खान की ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ने के महज चंद कदम दूर है. इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बुरी खबर है. खबरों की मानें तो ‘छावा’ फिल्म के 1,818 इंटरनेट लिक्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. जिसके बाद पाइरेसी को लेकर फिल्म के मेकर्स ने मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है. ये रिपोर्ट मैडॉक फिल्म्स द्वारा नियुक्त एंटी-पायरेसी एजेंसी, ऑगस्ट एंटरटेनमेंट के सीईओ रजत राहुल हक्सर ने की है.

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई FIR

फिल्म के ऑनलाइन लीक होने पर ये शिकायत साउथ साइबर पुलिस स्टेशन ने सीआर संख्या 23/2025, धारा 316 (2) और 308 (3) के भारतीय न्याय संहिता और कॉपीराइट अधिनियम की धारा 51, 63 और 65 ए,सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 (संशोधन 2023) की धारा 6 एए, और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 43 और 66 के तहत दर्ज किया गया है.

 

छावा का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

विक्की कौशल की ‘छावा’ फिल्म 34 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 570.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. अपने धुआंधार कलेक्शन की वजह से ये फिल्म साल 2025 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई. इस मूवी ने पहले हफ्ते में 219.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 180.25 करोड़, तीसरे हफ्ते में 84.05 करोड़, चौथे में 55.95 करोड़ और पांचवे में 7.25 करोड़ कमाए. लिहाजा काफी वक्त पहले थिएटर में आने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार नहीं थमी. इसी तरह से आगे के हफ्तों में भी रफ्तार देखने को मिली. यानी कि हफ्ते दर हफ्ते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रही.

विक्की की सबसे बड़ी हिट

इस फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतरेकर ने किया है. ये फिल्म विक्की कौशल की सबसे बड़ी हिट बनकर उभरी है. जिसने कलेक्शन के मामले में विक्की बाकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पछाड़ दिया है.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version