IPL 2025 में 2 अप्रैल को खेले मुकाबले में RCB को गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा. बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले इस मैच में गुजरात ने RCB को 8 विकेट से हराया. गुजरात की इस जीत के हीरो मोहम्मद सिराज बने, जिन्होंने मैच में 3 विकेट लिए. हालांकि, मैच का हीरो बनाने वाली उन 3 विकेटों की कहानी लिखने से पहले सिराज इमोशनल होते भी दिखे. एक पल के लिए ऐसा लगा जैसे उनके आंखों से अब आंसू निकल पड़ेंगे. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज के साथ ऐसा विरोधी टीम से खेल रहे खिलाड़ी विराट कोहली के सामने आते हुआ.
कोहली के सामने इमोशनल हुए सिराज
GT के कप्तान शुभमन गिल ने गेंद मोहम्मद सिराज को थमाई। विराट कोहली स्ट्राइक पर आए तो सिराज के लिए मानो वक्त रुक गया। आईपीएल में 7 साल उन्होंने जिस टीम के लिए खेला, अब उन्हीं के खिलाफ खेल रहे थे। सामने थे विराट कोहली, जिन्होंने मुश्किल समय में भी सिराज का साथ दिया था। एक समय था जब आईपीएल में सिराज काफी महंगे साबित हो रहे थे, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें गालियां देते थे, बाहर करने की मांग करते थे। तब विराट कोहली ने उनका साथ दिया और RCB ने उन्हें रिटेन किया।
आईपीएल 2025 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मोहम्मद सिराज का साथ छूटा। सफर नया था, लेकिन यादें पुरानी। जिस एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सिराज विकेट लेने के बाद भागकर विराट कोहली को गले लगाते थे, आज उसी मैदान पर उन्हें आउट करने के लिए भाग रहे थे। हालांकि, पहली गेंद डालने से पहले वो रुके, थोड़े घबराए, आंखें नम थी, लेकिन वही इंग्लिश की पुरानी कहावत- ‘द शो मस्ट गो ऑन’। उन्होंने अपने इमोशन को काबू किया और फिर सनसनी मचा दी। RCB बनाम GT मैच का ये मोमेंट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस भी इसे देखकर इमोशनल हो रहे हैं।
वीडियो में सिराज और विराट के बीच जो होता दिखा, उसे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के बॉडी लैंग्वेज से भी अच्छे से समझा जा सकता है. गिल का हाव-भाव सिराज और विराट के बीच घटी घटना की सारी सच्चाई बयां करता है.
क्यों हुए थे इमोशनल? सिराज ने बताया
बहरहाल, जब मैच खत्म हुआ तो सिराज से उस बारे में सवाल हुआ. उनसे पूछा गया कि वो इमोशनल क्यों हुए थे? इस पर उन्होंने कहा कि वो भावुक हुए थे क्योंकि RCB के साथ उनका 7 साल का लंबा बॉन्ड रहा है. विराट कोहली उनके आदर्श रहे हैं. इसके अलावा उन्हें थोड़ी नर्वसनेस भी थी.
सिराज ने मैच में पहले फिल सॉल्ट और देवदत्त पडिक्कल को आउट कर RCB की शुरुआत बिगाड़ी. फिर खतरनाक दिख रहे लिविंगस्टन की अर्धशतकीय पारी पर विराम लगाया और अपनी टीम गुजरात टाइटंस की जीत की बुनियाद रखी.
गुजरात की जीत में चमके सिराज
मैच की बात करें तो लगातार दो जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की गाड़ी पटरी से उतरी और गुजरात टाइटंस ने उन्हें 8 विकेट से रौंद दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने स्कोरबोर्ड पर 169 रन बनाए। मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की और अपने 4 ओवर में सिर्फ 19 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की तरफ से स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने 39 गेंदों पर 73 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। सिराज को शानदार गेंदबाजी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
