Home मनोरंजन 11 महीने बाद विराट कोहली के बेटे का दीदार, अकाय में नज़र...

11 महीने बाद विराट कोहली के बेटे का दीदार, अकाय में नज़र आई विराट की झलक… देखें पूरी विडियो

0

बीते साल 2024 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने बेटे अकाय का दुनिया में स्वागत किया। फरवरी के महीने में दोनों ने खुशखबरी अपने चाहने वालों से सोशल मीडिया पर बांटी और इसी के साथ ही एक गुजारिश भी की। दोनों ने साफ कहा कि उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखा जाए। ऐसे में बेटे की कोई आधिकारिक झलक सामने नहीं आई। सोशल मीडिया पर भी अकाय की कोई फोटो देखने को नहीं मिली। अनुष्का अपने दोनों ही बच्चों को लेकर काफी सजग हैं और उन्हें लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि उनकी तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर लीक न हों, लेकिन इन तमाम कोशिशों के बाद भी बेबी अकाय की झलक सामने आ ही गई। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बेबी अकाय देखने को मिल रहे हैं।

सामने आई बेबी अकाय की झलक

अकाय को अनुष्का के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया और यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में विराट और वामिका नजर नहीं आ रहे हैं। इस क्लिप को विराट और अनुष्का के एक फैन पेज पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘बेबी अकाय कोहली का चेहरा सामने आया। यह एक गोलगप्पा है।’ वैसे आपको याद दिला दें, दो दिनों पहले ही अनुष्का और विराट साथ लौटे थे। ये वीडियो अनुमानित तौर पर उसी दौरान का है। विराट पहले ही बाहर आकर ये सुनिश्चित करने में लग गए थे कि उनके बच्चों की तस्वीर न ली जाए। इसके बावजूद ये वीडियो अब सामने आ गया है। चेहरे पर मास्क लगाए अनुष्का नजर आ रही हैं। उनकी गोद में बेबी अकाय कैमरों की ओर देखते हुए काफी क्यूट लग रहे हैं। उनकी क्यूटनेस देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

कपल ने इस तरह किया था ऐलान

वैसे इस वीडियो को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘अकाय बिल्कुल विराट जैसा है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘ये तो जेह की तरह क्यूट है।’ बता दें, पिछले साल पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अकाय के जन्म की घोषणा की थी। उनकी पोस्ट में लिखा था, ‘बहुत सारी खुशियों और प्यार से भरे दिलों के साथ, हमें सभी को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 15 फरवरी को, हमने अपने बच्चे अकाय और वामिका के छोटे भाई का इस दुनिया में स्वागत किया है। हम अपने जीवन के इस खूबसूरत समय में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस समय कृपया हमारी निजता का सम्मान करें। प्यार और आभार, विराट और अनुष्का।’

इस फिल्म में आएंगी नजर

बात करें, अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो  पूर्व भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित आगामी स्पोर्ट्स बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ की तैयारी में हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से ब्रेक पर हैं। बेटी के जन्म के बाद से ही उन्होंने कोई मुख्य किरदार नहीं किया है। वह पांच साल से अधिक समय के बाद फिल्मों में वापसी करेंगी, क्योंकि उनकी आखिरी प्रमुख भूमिका दिसंबर 2018 में आनंद एल राय की रोमांटिक ड्रामा ‘जीरो’ में थी। साल 2018 में ही रिलीज हुई ‘सूई धागा’ में भी नजर आई थीं। फिलहाल एक्ट्रेस फैमिली को टाइम दे रही हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version