Home मनोरंजन “डरकर नहीं, डटकर जिएंगे!” – Sunil Shetty का Kashmir पर बड़ा बयान,...

“डरकर नहीं, डटकर जिएंगे!” – Sunil Shetty का Kashmir पर बड़ा बयान, बोले अगली छुट्टी वहीं मनाओ

"डरकर नहीं, डटकर जिएंगे!" - Sunil Shetty का Kashmir पर बड़ा बयान, बोले अगली छुट्टी वहीं मनाओ

0
"डरकर नहीं, डटकर जिएंगे!" - Sunil Shetty का Kashmir पर बड़ा बयान, बोले अगली छुट्टी वहीं मनाओ

Pahalgam आतंकी हमले के कुछ दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेता Sunil Shetty ने देशवासियों से बड़ा और दिल छू लेने वाला अपील की है। उन्होंने कहा कि अब वक्त है कि हम सब मिलकर आतंकियों को जवाब दें — डर कर नहीं, बल्कि एकजुट होकर। उन्होंने कहा कि हर भारतीय अपनी अगली छुट्टी Kashmir में मनाए, ताकि देश के दुश्मनों को साफ दिख जाए कि हम डरते नहीं।

Sunil Shetty Mumbai में लता मंगेशकर पुरस्कार समारोह में पहुंचे थे। वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “हमें बताना होगा कि कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। डरने का नहीं, साथ आने का वक्त है।”

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नफरत और डर के बहकावे में न आएं। “सेवा ही भगवान की सेवा है। हमें अब एकजुट होकर देश के साथ खड़ा होना है। हमें दिखाना है कि हम आतंकियों से नहीं डरते,” उन्होंने कहा।

Sunil Shetty ने यहां तक बताया कि उन्होंने खुद अधिकारियों को कॉल किया है। उन्होंने कहा, “अगर सरकार चाहे, तो हम कलाकार या टूरिस्ट बनकर कश्मीर जरूर जाएंगे। वहां शूटिंग करेंगे, घूमेंगे और Kashmiri लोगों के साथ खड़े रहेंगे।”

22 अप्रैल को Jammu-Kashmir के Pahalgam में आतंकियों ने हमला किया था। Baisaran मैदान में हुए इस हमले में 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की जान गई थी। इसके बाद देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल है।

Sunil Shetty की ये अपील अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग कह रहे हैं कि ये वक्त डरने का नहीं, देश के साथ खड़े होने का है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version