Home ट्रेंडिंग “Manali क्यों नहीं ले जाते?” बेटे की जिद पर पापा ने दिया...

“Manali क्यों नहीं ले जाते?” बेटे की जिद पर पापा ने दिया ऐसा जवाब, हंसी रोकना मुश्किल! वायरल वीडियो ने मचा दी धूम

"Manali क्यों नहीं ले जाते?" बेटे की जिद पर पापा ने दिया ऐसा जवाब, हंसी रोकना मुश्किल! वायरल वीडियो ने मचा दी धूम

0
"Manali क्यों नहीं ले जाते?" बेटे की जिद पर पापा ने दिया ऐसा जवाब, हंसी रोकना मुश्किल! वायरल वीडियो ने मचा दी धूम

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने अपने पापा से Manali ले जाने की जिद की। लेकिन पिता ने जो जवाब दिया, उसने इंटरनेट पर हंसी का तूफान ला दिया है।

वीडियो की शुरुआत में बेटा मासूमियत से कहता है, “पापा, मौसाजी तो Manali घूमने गए हैं आप तो कहीं लेकर ही नहीं जाते!” बेटे की इस बात पर पापा मुस्कुराते हैं और पूछते हैं, “मौसाजी अकेले गए हैं या परिवार के साथ?” बेटा जवाब देता है, “परिवार के साथ।”

इसके बाद पापा कहते हैं, “हम तुम्हारे पापा हैं या मौसाजी?” बेटा जवाब देता है – “आप।” अब पापा का असली जवाब आता है, “तो फिर हमारे जैसा बनो या मौसाजी जैसा?”

फिर पापा गंभीर होकर कहते हैं, “देश के लिए कुछ करना है या सिर्फ Manali में पैसे उड़ाने हैं?” और यहीं से शुरू होती है हंसी की बौछार।

पापा बेटे को समझाते हैं – “घूमना आसान है बेटा, लेकिन अम्मा का ऑपरेशन कराना है, दादाजी की आंखों का इलाज करवाना है, चाचा अस्पताल में हैं, तुम्हारी स्कूल फीस देनी है, रिपोर्ट कार्ड भी लेना है। तुम्हारे मौसाजी तो न कोई ज़िम्मेदारी उठाते हैं न काम करते हैं।”

फिर पापा आखिरी पंच मारते हैं – “मौसाजी साल में एक बार Manali घुमा देंगे, और फिर झुनझुना पकड़ा देंगे”

बेटा यह सुनकर चुप हो जाता है और पापा को गले लगा लेता है। पापा कहते हैं, “मुन्ना, पढ़-लिखकर कुछ बनो, ऐसे किसी की बातों में मत आया करो।” ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं – “पिता ऐसा हो जो मौसाजी से भी बड़ी सीख दे दे”

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!
Exit mobile version