IPL के बीच Yuzvendra Chahal की मिस्ट्री गर्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- अब बात पक्की हो गई

IPL के बीच Yuzvendra Chahal की मिस्ट्री गर्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- अब बात पक्की हो गई

0
67
IPL के बीच Yuzvendra Chahal की मिस्ट्री गर्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- अब बात पक्की हो गई
IPL के बीच Yuzvendra Chahal की मिस्ट्री गर्ल ने मचाया तहलका, फैंस बोले- अब बात पक्की हो गई

IPL के रोमांच के बीच क्रिकेटर Yuzvendra Chahal एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी गेंदबाजी नहीं बल्कि उनके साथ नजर आईं एक मिस्ट्री गर्ल हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में Yuzvendra को एक लड़की के साथ होटल की लॉबी में देखा गया, जिसके बाद से फैंस का शक यकीन में बदलता जा रहा है कि वह लड़की और कोई नहीं बल्कि RJ Mahvash हैं।

वीडियो में मिस्ट्री गर्ल ने ग्रे कलर का ट्रैकसूट पहन रखा है, चेहरा मास्क और जैकेट के कैप से पूरी तरह ढका हुआ है। लेकिन जैसे ही Chahal के साथ उसे देखा गया, इंटरनेट पर मानो बवाल मच गया। फैंस ने वीडियो को ज़ूम करके, फ्रेम-बाय-फ्रेम देख कर दावा किया है कि वो लड़की Mahvash ही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस वायरल वीडियो में पंजाब किंग्स के अन्य खिलाड़ी और कोच Ricky Ponting भी नजर आ रहे हैं, जिससे यह साफ है कि यह IPL के दौरान का ही वीडियो है। Chahal और वह लड़की बाकी खिलाड़ियों के साथ होटल की लॉबी में दिखते हैं और फिर दोनों साथ में लिफ्ट की ओर चले जाते हैं।

अब सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई लिख रहा है, “अब बात पक्की हो गई”, तो कोई कह रहा है, “दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है।” हालांकि अब तक Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash ने इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

पहले भी कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है, लेकिन उन्होंने कभी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा। अब जब यह वीडियो सामने आया है, तो दोनों की डेटिंग की खबरें और तेज़ हो गई हैं।

अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या Yuzvendra Chahal और Mahvash इस चुप्पी को तोड़ेंगे या फिर ये रहस्य यूं ही चलता रहेगा। लेकिन फिलहाल, फैंस को मसालेदार गॉसिप मिल चुका है, और सोशल मीडिया पर चर्चा जोरों पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here