बहन से लगातार करता था छेड़खानी, भाई ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

Haryana के Faridabad जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई । नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने पर उसके भाई और उसके दोस्त ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद करके सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

0
111
Crime scene with chalk outline and evidence markers on pavement, indicating a forensic investigation.
Haryana के Faridabad जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई । नाबालिग बहन से छेड़छाड़ करने पर उसके भाई और उसके दोस्त ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद करके सुनसान इलाके में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रोज़ करता था छेड़छाड़
बीपीटीपी थाना क्षेत्र में रहने वाले दीपक की नाबालिग बहन के साथ पड़ोस में ही रहने वाला करण स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करता था। नाबालिका ने कई बार यह बात अपने परिजनों को बताई थी। परिजनों ने करण के परिवार वालों से बातचीत करके उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन करण लगातार स्कूल जाते समय नाबालिका से छेड़छाड़ करता रहा।
दोस्त के साथ वारदात को दिया अंजाम
इसके बाद भाई दीपक ने अपने दोस्त नवीन के साथ मिलकर करण से बदला लेने की योजना बनाई। उन्होंने करण को खेड़ीकला मार्केट के पास बुधवार शाम को पकड़ लिया। फिर उसको बहाने से सुनसान इलाके में ले गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर करण को पीटा। ज्यादा मार पीट होने से करण की जान चली गई।
 स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
इसके बाद दोनों ने शव को बोरे में बंद करके बीपीटीपी मार्केट के पास झाड़ियों में ले जाकर फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने बोरे से बदबू आने पर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान की। इसके बाद मामले में दोनों प्रमुख आरोपी नवीन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here