Delhi के होटल में British महिला से दुष्कर्म, मदद मांगने गई तो लिफ्ट में भी हुई दरिंदगी! दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi के होटल में British महिला से दुष्कर्म, मदद मांगने गई तो लिफ्ट में भी हुई दरिंदगी! दो आरोपी गिरफ्तार

0
75

Delhi के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटेन की एक महिला के साथ Rape का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर मिले एक शख्स ने उसके साथ होटल के कमरे में Rape किया, जबकि मदद मांगने के लिए होटल के लिफ्ट तक पहुंचने पर एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता और मुख्य आरोपी कैलाश की पहचान कुछ महीनों पहले सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद, महिला भारत यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और गोवा गई थी। इस दौरान उसने कैलाश को मिलने के लिए बुलाया, लेकिन कैलाश ने दिल्ली आने में असमर्थता जताई और उसे दिल्ली बुला लिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह कैलाश से होटल में मिली, तो वह उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ Rape किया। किसी तरह महिला होटल के रिसेप्शन तक पहुंची और मदद की गुहार लगाई। इस दौरान, वसीम नाम के एक अन्य व्यक्ति ने मदद के बहाने लिफ्ट में उसके साथ छेड़छाड़ की।

महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले की जानकारी British उच्चायोग को भी दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है और होटल के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

नोट: हम बिजनेस हेडलाइन (BH) में अपनी नैतिकता को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी यहाँ प्राप्त की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here