25.1 C
Delhi
Friday, April 3, 2026
Home देश महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 साल की उम्र...

महाराणा प्रताप के वंशज अरविंद सिंह मेवाड़ का 81 साल की उम्र में निधन

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका इलाज हो रहा था। अरविंद सिंह मेवाड़ महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

0
152
उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविंद सिंह मेवाड़ (81) का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सिटी पैलेस के शंभू निवास में उनका इलाज हो रहा था।

अरविंद सिंह मेवाड़, महाराणा प्रताप के वंशज थे। उनके पिता भगवत सिंह मेवाड़ और माता सुशीला कुमारी मेवाड़ थीं। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।

सिटी पैलेस टूरिस्ट के लिए बंद

अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन के बाद सिटी पैलेस को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सिटी पैलेस के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं, जो पर्यटकों को इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

संपत्तियों के एग्जीक्यूटर बनाए गए थे अरविंद सिंह

पूर्व महाराणा भगवत सिंह ने 1963 से 1983 के बीच पूर्व राजपरिवार की कई संपत्तियों को लीज पर दे दिया था। इस फैसले से नाराज होकर उनके बड़े बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ ने अदालत में मुकदमा दायर किया। 

महेंद्र सिंह ने अदालत में अपील की थी कि ‘रूल ऑफ प्राइमोजेनीचर’ को छोड़कर पैतृक संपत्तियों को बराबर बांटा जाए। यह नियम आजादी के बाद लागू हुआ था, जिसके तहत परिवार का बड़ा बेटा राजा बनता था और स्टेट की सारी संपत्ति उसी के पास होती थी।

भगवत सिंह ने इस मामले में कोर्ट में जवाब दिया कि ये सभी संपत्तियां ‘इम्पोर्टेबल एस्टेट’ यानी अविभाज्य हैं। बाद में उन्होंने 15 मई 1984 को अपनी वसीयत में संपत्तियों का एग्जीक्यूटर छोटे बेटे अरविंद सिंह मेवाड़ को बना दिया। 

डेस्टिनेशन वेडिंग के ट्रेंड की शुरुआत

अरविंद सिंह मेवाड़ के बेटे लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने राजस्थान समिट के दौरान बताया था कि उदयपुर को डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनाने में उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 1980 के दशक में अरविंद सिंह मेवाड़ ने डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक नई सोच के साथ काम शुरू किया था। उस समय इस विचार को लेकर उनका मजाक बनाया गया था, लेकिन आज डेस्टिनेशन वेडिंग एक बड़ी सफलता बन चुका है।

कल होगा अंतिम संस्कार

अरविंद सिंह मेवाड़ के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सोमवार सुबह 7 बजे से सिटी पैलेस में होंगे। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 11 बजे शंभू पैलेस से शुरू होकर बड़ी पोल, जगदीश चौक, घंटाघर, बड़ा बाजार, देहली गेट होते हुए महासतिया पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!