34.1 C
Delhi
Tuesday, June 17, 2025

Sunita Williams अंतरिक्ष यान में सवार, सामान पैक किया, साथियों को लगाया गले… NASA का लाइव टेलिकास्ट शुरू

Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री Sunita Williams और Butch Wilmore अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। Sunita Williams का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे। नासा के वीडियो में दोनों क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते दिखे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Sunita Williams अब धरती पर वापसी को तैयार हैं। नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद, नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं।

17 घंटे का होगा सफर

सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे।

Sunita Williams कल फ्लोरिडा तट पर उतरेंगी

विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह ISS से अनडॉक हो गए और कल यानी गुरुवार को सुबह 3:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतरने वाले हैं।

SpaceX Crew ड्रैगन से कर रहे वापसी

अंतरिक्ष यात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर वापस आएगा।

सामान पैक करते दिखे दोनों

जैसे ही नासा लाइव हुआ, निक हेग, सुनी विलियम्स (Sunita Williams Video), बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते हुए सामान पैक करते और हैच बंद करते हुए देखा गया। 

निक हेग ने कहा, अंतरिक्ष स्टेशन को अपना घर कहना, मानवता के लिए शोध करने की इसकी 25 साल की विरासत में अपनी भूमिका निभाना और दुनिया भर के सहकर्मियों, अब दोस्तों के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा अंतरिक्ष उड़ान कैरियर, अधिकांश लोगों की तरह, अप्रत्याशित चीजों से भरा है।

NASA दिखा रहा लाइव टेलिकास्ट

बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने का लाइव कवरेज दिखा रहा है। इससे पहले नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी के क्रू-9 मिशन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए रविवार को मुलाकात की थी।

- Advertisement -
Shreya Bhushan
Shreya Bhushan
श्रेया भूषण एक भारतीय पत्रकार हैं जिन्होंने इंडिया टुडे ग्रुप के बिहार तक और क्राइम तक जैसे चैनल के माध्यम से पत्रकारिता में कदम रखा. श्रेया भूषण बिहार से आती हैं और इन्हे क्राइम से संबंधित खबरें कवर करना पसंद है
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!