कद्दू के बीजों कैसे कोलेस्ट्रॉल कम करते हैं? (Pumpkin Seeds To Lower Cholesterol)
कद्दू के बीजों में फाइबर, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, जिंक, और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, इनमें मौजूद फाइबर शरीर से एक्स्ट्रा कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मददगार होता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कैसे खाएं कद्दू के बीज? (How to Eat Pumpkin Seeds For
कच्चे या भुने हुए बीज
सलाद या स्मूदी में मिलाएं
कद्दू के बीजों का तेल
कद्दू के बीजों का तेल भी कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद होता है। इस तेल को सलाद ड्रेसिंग या खाना पकाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, इस तेल को ज्यादा तापमान पर पकाने से बचना चाहिए।
कद्दू के बीजों का पाउडर
कद्दू के बीजों को पीसकर पाउडर बनाया जा सकता है। इस पाउडर को सूप, सब्जियों, या शेक में मिलाकर खाया जा सकता है। यह एक आसान तरीका है, जिससे आप रोजाना कद्दू के बीजों को खा सकते हैं।
नट्स और सीड्स के साथ मिक्स करें
कद्दू के बीजों को अलसी के बीज, सूरजमुखी के बीज, या बादाम के साथ मिलाकर एक हेल्दी ट्रेल मिक्स बनाया जा सकता है। इसे दिन में कभी भी स्नैक के रूप में खाया जा सकता है।
इन बातों का ध्यान रखें
- कद्दू के बीजों का सीमित मात्रा में खाएं, क्योंकि इन्हें ज्यादा खाने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो कद्दू के बीजों को डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- कद्दू के बीजों को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, ताकि इनकी ताजगी बनी रहे।
