Aurangzeb Tomb News: बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कर दिया सरेंडर

Aurangzeb Tomb News: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद जारी है. इस बीच विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने सरेंडर किया है.

0
69

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर हुए विवाद के मामले में बुधवार (19 मार्च) को विश्व हिन्दू परिषद (VHP) और बजरंग दल के 8 कार्यकर्ताओं ने सरेंडर किया. इसके बाद नागपुर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया. पिछले दिनों महाराष्ट्र पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी.

VHP और बजरंग दल के आठ कार्यकर्ताओं ने नागपुर में कोतवाली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश किया गया.

सभी पर आरोप है कि संभाजीनगर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर नागपुर में बुधवार (19 मार्च) को किए गए प्रदर्शन के दौरान धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

सभी पर आरोप लगा कि धार्मिक चिह्न वाले चादर का अनादर किया गया. इसी के बाद तनाव ने हिंसा का रूप ले लिया.

नागपुर पुलिस ने क्या कहा?

नागपुर पुलिस कमिश्नर डॉ रविंदर सिंघल ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण है, हमलोगों से मिल रहे हैं और जांच में सहयोग मिल रहा है, हमारे वरिष्ठ अधिकारी लोगों से बात कर रहे हैं. हम इस बात का जायजा ले रहे हैं कि CCTV कैमरे कैसे क्षतिग्रस्त हुए.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here