Vijay Verma से ब्रेकअप के बाद Tamannaah Bhatia को मिला एक और आशिक, खुलेआम कर दिया शादी के लिए प्रपोज!

Tamannaah Bhatia और Vijay Varma बॉलीवुड के पावर कपल कहलाए जाते थे लेकिन अब उनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी भी दुनिया से नहीं छुपाया मगर ब्रेकअप रूमर्स को लेकर दोनों चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच तमन्ना भाटिया को विजय वर्मा के जाते ही एक मैरिज प्रपोजल मिला है जिस पर एक्ट्रेस का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

0
104
Tamanna Bhatia

Tamannah Bhatia बी-टाउन की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिनका साउथ सिनेमा में भी सिक्का चलता है। अपनी अदाकारी और अदाओं के लिए मशहूर तमन्ना अपनी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह पिछले दो साल से Vijay Verma को डेट कर रही थीं और हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबरों ने लोगों को चौंका दिया।

Tamannah Bhatia और Vijay Verma को लेकर खबर आ रही है कि इस कपल ने अपने रास्ते हमेशा-हमेशा के लिए अलग कर लिए। दो साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। हालांकि, न ही तमन्ना और ना ही विजय ने अपने ब्रेकअप की अफवाहों को स्वीकार या खारिज किया है। इस बीच तमन्ना को शादी का प्रपोजल मिला है।

Tamanna को मिला मैरिजल प्रपोजल

विजय वर्मा के साथ ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Tamannah Bhatia को एक शख्स ने शादी के लिए प्रपोज किया है। दरअसल, तमन्ना हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आईं जहां उन्हें उनके चाहने वालों ने घेर लिया। इसी भीड़ में एक शख्स ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जो खूब वायरल हो रहा है।

प्रपोजल के बाद Tamannah का रिएक्शन

क्लिप में देखा जा सकता है कि तमन्ना भाटिया अपने फैंस से मिल रही हैं और उनके साथ सेल्फी ले रही हैं। तभी उनकी नजर एक शख्स पर जाती है जो हाथ में एक पोस्टर लिया है। पोस्टर में तमन्ना की फोटो लगी है और साथ ही में लिखा है- ‘मुझसे शादी कर लो तमन्ना।’ फैन को देखते ही तमन्ना मुस्कुराने लगीं और उन्होंने फैन से थोड़ी चिट-चैट की और उसके साथ हाथ से हार्ट जेस्चर बनाते हुए पोज दिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

 

अवॉर्ड फंक्शन में तमन्ना भाटिया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर का गाउन पहना था जिसमें वह बहुत हसीन लग रही हैं। एक्ट्रेस ने स्लीक हेयर स्टाइल के साथ अपने मेकअप को मिनिमल और ग्लॉसी रखा।

 

न्यूईयर से शुरू हुआ इश्क

Tamannah Bhatia और Vijay Verma के रिलेशनशिप का सच तब दुनिया के सामने आया जब 2023 के न्यूईयर पर दोनों को किस करते हुए देखा गया। इसके बाद दोनों ने अपने रिलेशनशिप को कभी सीक्रेट नहीं रखा और हमेशा खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here