Noida के Sector-94 में रविवार शाम एक तेज़ रफ्तार Lamborghini ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। कार को जब्त कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अब इस लग्ज़री कार के मालिक, मशहूर Youtuber Mridul Tiwari, पर भी पुलिस की नज़र है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और गाड़ी चला रहे शख्स को घेर लिया। गुस्साए लोगों ने सवाल दागा – “क्यों कर रहे थे स्टंट? किसी की जान चली गई, पता भी है?” इस पर Driver Deepak ने चौंकते हुए पूछा, “क्या यहां किसी की मौत हो गई?”

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी Deepak Jaipur का रहने वाला है और Delhi-NCR में कार ब्रोकिंग का काम करता है। उसने कबूल किया कि वह सिर्फ टेस्ट ड्राइव के लिए Lamorghini चला रहा था, लेकिन कार उसकी नहीं थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर Deepak को इस कार को चलाने की इजाज़त किसने दी और इसमें Mridul Tiwari की क्या भूमिका है।
Mridul Tiwari, जिनके यूट्यूब पर करीब 19 मिलियन फॉलोअर्स हैं, इस घटना से कैसे जुड़े हैं, यह अभी साफ नहीं हुआ है। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है और इस बात की जांच कर रही है कि क्या उन्हें पता था कि उनकी कार किसी और के हाथ में थी।
हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि दोनों मज़दूर अब खतरे से बाहर हैं। लेकिन इस पूरे मामले ने सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा कर दिया है।
Speeding Lamborghini runs over 3 people in Noida Sector 26, grievously injuring them. Listen to the guy’s tone after he’s caught. He’s been arrested. pic.twitter.com/Upz44LhyQ1
— Shiv Aroor (@ShivAroor) March 30, 2025
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि Deepak कार को तेज़ी से दौड़ा रहा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने आरोप लगाया, “गाड़ी की स्पीड बहुत ज़्यादा थी!” जब Deepak ने सफाई देते हुए कहा कि वह एक्सेलेरेटर ‘हल्के’ से दबा रहा था, तो गुस्साए स्थानीय ने तुरंत पलटकर जवाब दिया, “यही हल्का था?”
फिलहाल, पुलिस ने कार को ज़ब्त कर लिया है और Deepak के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस की पूछताछ में क्या नया खुलासा होता है और क्या इस हाई-प्रोफाइल केस में Mridul Tiwari की कोई भूमिका सामने आती है।
